फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road trial of the bus going to Kathmandu

Gorakhpur News: काठमांडू जाने वाली बस का किया गया रोड ट्रायल, अगले महीने से शुरू होनी है सेवा

Tue, 27 Dec 2022 01:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Dec 2022 01:23 PM IST
सार

गोरखपुर परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर से काठमांडू तक चलने वाली जनरथ बस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है जो यात्रियों को लग्जरी बस का अनुभव कराएंगी।

विज्ञापन
Road trial of the bus going to Kathmandu
गोरखपुर से काठमांडू जाने वाली बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगले सप्ताह से शुरू होने वाली गोरखपुर-काठमांडू अंतरराष्ट्रीय बस सेवा की बसों का सोमवार को रोड ट्रायल किया गया। परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक धनजी राम की देखरेख में राप्तीनगर स्थित निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला से नेपाल जाने वाली जनरथ बसें रोड पर उतारी गईं।
विज्ञापन


करीब सात किमी की दूरी तय करके ये बसें सफल ट्रायल के बाद वापस कार्यशाला में लाकर खड़ी कर दी गईं। दोनों बसें जनवरी के पहले सप्ताह से काठमांडू के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


रेलवे बस स्टेशन परिसर में टिकट के लिए काउंटर की व्यवस्था होगी। प्रति व्यक्ति किराया 1,005 रुपये होगा। बस गोरखपुर से शाम चार बजे रवाना होगी और शाम छह बजे सोनौली पहुंचेगी। यहां 15 मिनट विश्राम के बाद फिर काठमांडो के लिए प्रस्थान करेगी जो 13 घंटे का समय लेते हुए अगले दिन सुबह पांच बजे काठमांडू पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर से काठमांडू तक चलने वाली जनरथ बस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है जो यात्रियों को लग्जरी बस का अनुभव कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed