फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RMRC will detect genetic diseases

अमर उजाला खास: आनुवंशिक बीमारियों का पता लगाएगा आरएमआरसी, सही समय पर होगा इलाज

Sat, 05 Mar 2022 02:00 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
नीरज मिश्रा, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Mar 2022 02:00 PM IST
सार

सही समय पर बीमारियों का पता लगने से हो सकेगा मरीजों का इलाज, पीढ़ी दर पीढ़ी होती रहती हैं बीमारियां ।

विज्ञापन
RMRC will detect genetic diseases
गोरखपुर आईसीएमआर आरएमआरसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आनुवंशिक बीमारियों का पता रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) पहले ही लगाएगा। इस दिशा में आरएमआरसी में शोध होगा। शोध के अनुसार अब व्यक्ति में आनुवंशिक बीमारियों की पहचान करना पहले के मुकाबले आसान होगा। इस प्रयास से उसकी रोकथाम की दवाएं विकसित की जाएंगी। ताकि आनुवंशिक बीमारियों को रोका जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आनुवंशिक बीमारियों को पूरी तरह से रोकना संभव नहीं होता है। ऐसे में इसकी पहचान और बचाव पर लगातार काम किया जा रहा है। आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि कई ऐसी बीमारियां हैं, जो आनुवंशिक होती है। इसी आनुवंशिकता की वजह से परिवार में किसी को होने वाली बीमारी अगली पीढ़ी में भी होती है।
विज्ञापन


ये बीमारियां पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती हैं। इन बीमारियों के होने या न होने के बारे में बता पाना मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली ये बीमारियां लोगों को ज्यादा दर्द देती हैं। ऐसे में आनुवंशिक बीमारियों पर शोध का फैसला लिया गया है। इस शोध से आनुवंशिक बीमारियों से लोगों को बचाया जा सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आनुवंशिक बीमारियां देती हैं ज्यादा दर्द

रक्त अल्पता: इसमें व्यक्ति में खून की कमी रहती है।
पार्किंसन रोग: पार्किंसन में रोगी के शरीर के अंग में कंपन होता रहता है।
थैलेसीमिया: इस रोग में शरीर का हीमोग्लोबिन खराब हो जाता है। इसकी वजह से मरीज को बार-बार खून चढ़ाना पड़ता है।
डीप वेन थ्रोम्बोसिस: यह खून का थक्का होता है, जो शरीर की नसों की गहराई में होता है। इस बीमारी से जांघ पर समस्या होती है। ।
मल्टीपल स्केलेरोसिस: दिमाग की तंत्रिकाओं और रोग प्रतिरोधक क्षमता सामान्य करने वाले सेल्स को प्रभावित करते हैं। इसकी वजह से न्यूरो संबंधी समस्या शुरू हो जाती है।  
सिस्टिक फाइब्रोसिस: सिस्टिक फाइब्रोसिस जिगर, मूत्राशय के अंग, जननांग और पसीने की नसों को प्रभावित करता है।
मधुमेह: लंबे समय तक उच्च शुगर का खतरा रहता है।  
हीमोफीलिया: इसमें चोट लगने पर लगातार खून बहता रहता है। यह बेहद खतरनाक बीमारी है।
डाउन सिंड्रोम: डाउन सिंड्रोम में शारीरिक और मानसिक विकास काफी धीमा होता है।
रक्तवर्णकता: यह बीमारी बेहद खतरनाक है। इसमें बहुत ज्यादा आयरन शरीर में बढ़ जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed