{"_id":"6083a1048ebc3ed7022b761a","slug":"rk-oxygen-will-get-tanker-oxygen-today-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: आरके ऑक्सीजन को आज मिल जाएगा एक टैंकर ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: आरके ऑक्सीजन को आज मिल जाएगा एक टैंकर ऑक्सीजन
Sat, 24 Apr 2021 10:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:09 AM IST
सार
शुक्रवार को शहर के कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस की किल्लत की वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
ऑक्सीजन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में जल्द ही शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस की किल्लत दूर हो जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से आरके ऑक्सीजन गैस प्लांट को एक ऑक्सीजन टैंकर गैस उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन गैस उपलब्ध है लेकिन शुक्रवार को शहर के कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस की किल्लत की वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ा। महेवा स्थित एक अस्पताल में ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने के लिए पार्षद को कमिश्नर आवास पर धरना देना पड़ा।
विज्ञापन
गीडा के ऑक्सीजन गैस प्लांट मोदी केमिकल्स की दो प्लांट और आरके ऑक्सीजन के एक प्लांट से रोजाना करीब 2300 से 2400 सिलिंडर गैस का उत्पादन होता है। इसमें मोदी केमिकल्स के दोनों प्लांटों में क्रमश: 800-800 सिलिंडर गैस का उत्पादन होता है। वहीं मात्र 300-350 क्षमता वाले आरके ऑक्सीजन में इन दिनों 600 से 700 सिलिंडर गैस का उत्पादन होता है। तीनों प्लांट से पूरी क्षमता के साथ उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं जिला प्रशासन की ओर से आरके ऑक्सीजन को एक टैंकर ऑक्सीजन गैस मुहैया कराई जा रही है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे तक आरके ऑक्सीजन प्लांट तक ऑक्सीजन गैस टैंकर नहीं पहुंच सका था। संचालन अजय जायसवाल का कहना है कि देर रात इसके पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा राउरकेला से ऑक्सीजन गैस टैंकर रिफिलिंग होकर चल चुका है। रविवार तक इसके भी पहुंच जाने की संभावना है।
विज्ञापन
फैक्ट्रियों से माल ढुलाई के वाहनों के लिए बनेगा पास
नाइट कर्फ्यू के दौरान गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की औद्योगिक इकाइयों में माल ढुलाई के लिए आने वाले वाहनों, कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पास जारी किए जाएंगे। गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने पास जारी करने के लिए टीम का गठन किया है। गीडा के विशेष कार्याधिकारी रवींद्र सिंह यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रबंधक सिविल संजय तिवारी, सहायक प्रबंधक सिविल बृजेश अग्रहरि को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। उद्यमी इन अधिकारियों से संपर्क कर पास बनवा सकते हैं।