{"_id":"617db252ef5f8a4de94e89d2","slug":"rizwanullah-may-have-angioplasty-surgery-gorakhpur-city-news-gkp4148618169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजवानुल्लाह की हो सकेगी एंजियोप्लास्टी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजवानुल्लाह की हो सकेगी एंजियोप्लास्टी सर्जरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजवानुल्लाह की हो सकेगी एंजियोप्लास्टी सर्जरी
गोरखपुर। आर्थिक रूप से कमजोर और हृदय रोग से ग्रसित रिजवानुल्लाह अंसारी अब आसानी से एंजियोप्लास्टी सर्जरी करा सकेंगे। हुमायूंपुर उत्तरी निवासी रिजवानुल्लाह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेकाधीन कोष से सर्जरी के लिए 75 हजार रुपये का अनुदान दिया है।
दरअसल रिजवानुल्लाह की माली हालत ठीक नहीं है और उनका उपचार डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में चल रहा है। चिकित्सकों ने इनके इलाज का खर्च डेढ़ लाख रुपये बताया था। ऐसे में उनके स्वजनों ने नगर निगम के उपसभापति एवं जनप्रिय विहार वार्ड के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा से मुलाकात करके समस्या बताई थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थनापत्र भी सौंपा था।
उपसभापति ने प्रार्थनापत्र को गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह को सौंपा। जांच की औपचारिकता पूरी होने के बाद अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा अनुदान के लिए शासन को संस्तुति भेजी। मात्र 10 दिनों के अंदर 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष द्वारा 75000 रुपये एंजियोप्लास्टी सर्जरी के लिए स्वीकृत कर दिए गए। साथ ही संबंधित हॉस्पिटल में अनुदान की रकम स्थानांतरित कर दी गई। रिजवानुल्लाह अंसारी एवं उनके स्वजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति के आभार व्यक्त किया है। उपसभापति एवं हिंदू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।