फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rivers stable due to stoppage of rain in Gorakhpur Basti mandal

बारिश थमने से नदियां स्थिर: सिद्धार्थनगर के बांसी में चढ़ा राप्ती का पानी, बर्डघाट में घटा

Tue, 18 Jul 2023 03:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Jul 2023 03:27 PM IST
सार

रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट पर सुबह 79.330 मीटर पर रही, जबकि शाम चार बजे यहां का जलस्तर घट कर 78.380 मीटर पर पहुंच गया। अधिकारियों का कहना है कि बारिश होने पर जलस्तर बढ़ेगा। इसलिए नदियों की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Rivers stable due to stoppage of rain in Gorakhpur Basti mandal
सिद्धार्थनगर के उसका में कटान करती बूढ़ी राप्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश थमने से सोमवार को तकरीबन सभी नदियां स्थिर रहीं। हालांकि राप्ती नदी सिद्धार्थनगर के बांसी में चढ़ाव पर रही। वहीं गोरखपुर जिले के बर्डघाट में राप्ती के जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया। हालांकि नेपाल में पहाड़ों पर बारिश जारी रहने से बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार है।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में नदी का जलस्तर नेपाल और स्थानीय स्तर पर बारिश पर निर्भर करता है। सोमवार को थोड़ी राहत रही, लेकिन आगे चलकर इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जल संरक्षण विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को जिले में राप्ती, रोहिन और गोर्रा नदी का पानी घटाव पर दर्ज किया गया। सिद्धार्थनगर के बांसी में राप्ती नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 80.950 था, जो शाम चार बजे 81.090 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि बर्डघाट में नदी उतार पर रही। यहां पर जलस्तर सुबह आठ बजे 71.190 मीटर था, जबकि शाम चार बजे यह घटकर 71.140 हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट पर सुबह 79.330 मीटर पर रही, जबकि शाम चार बजे यहां का जलस्तर घट कर 78.380 मीटर पर पहुंच गया। अधिकारियों का कहना है कि बारिश होने पर जलस्तर बढ़ेगा। इसलिए नदियों की निगरानी की जा रही है।

 

सोमवार को नदी के पानी का जलस्तर

 
नदी स्थान खतरे का निशान सुबह आठ बजे चार बजे
घाघरा अयोध्या पुल 92.73 91.670 91.590
घाघरा तुर्तीपार 64.01 62.710 62.740
कुआनो मुखलिसपुर 78.65 74.660 74.670
बूढ़ी राप्ती ककरही 85.65 81.140 81.100
राप्ती बांसी 84.90 80.950 81.090
राप्ती बर्डघाट 74.98 71.190 71.140
रोहिन त्रिमुहानी 82.44 79.330 78.380
गोर्रा पिंडरा 70.50 66.500 66.600

नोट: जलस्तर मीटर में है।

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नदियों में आने वाली बाढ़ को देखते हुए पूरी सजगता बरती जा रही है। नदियों का जलस्तर सोमवार को घटाव पर दर्ज किया गया। लेकिन नदी के कैचमेंट एरिया में बारिश होने से इसमें बदलाव संभव है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed