फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ring road construction

जंगल कौड़िया जगदीशपुर रिंग रोड: समतलीकरण का काम रहा जारी, किसान भी हो रहे राजी

Sat, 05 Aug 2023 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
ring road construction
गोरखपुर/ जगदीशपुर। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड को लेकर एनएचएआई अधिकारियों की मौजूदगी में समतलीकरण का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। कार्यदायी संस्था की ओर से जेसीबी लगाकर अधिग्रहित भूमि की सफाई कराई गई। किसानाें का कोई विरोध सामने नहीं आने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मुआवजा का मामला भी सुलझ जाएगा। किसान भी राजी हो रहे हैं।
विज्ञापन


जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक फोरलेन रिंग रोड बनाया जाएगा। इसके लिए कोनी से लेकर जंगल कौड़िया तक 26 गांवाें के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। अधिक मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने विरोध जताते हुए काम रोक दिया था। इस पर प्रशासन की ओर से किसानों को आर्बिट्रेशन (न्यायिक मध्यस्थता) दाखिल कराने की सलाह दी गई, ताकि मुआवजा की रकम को बढ़ाया जा सके। उधर अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यदायी संस्था ने बृहस्पतिवार से सड़क का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

पहले चरण में अधिग्रहित जमीन की साफ सफाई कराते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से उसे अपने कब्जे में लिया जा रहा है। शुक्रवार को भी ताल जहदा और मानीराम के रहमतनगर में काम जारी रहा। इस दौरान किसी किसान ने विरोध नहीं जताया। इस वजह से एनएचएआई के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के लोगों ने राहत महसूस की। कांट्रेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार को भी काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जनअधिग्रहित जमीन पर साफ-सफाई कराई जा रही है। इसमें किसान भी सहयोग कर रहे हैं। जल्द ही किसानों का मुआवजा का मामला भी पूरी तरह से सुलझ जाएगा।
-भावेश सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed