फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ring Road: 41 crore paid to farmers

रिंग रोड: किसानों को हुआ 41 करोड़ का भुगतान

Fri, 25 Aug 2023 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ring Road: 41 crore paid to farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर/जगदीशपुर। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए अधिग्रहित जमीनों का समतलीकरण तेजी से कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को रसूलपुर में 500 मीटर जमीन का समतलीकरण हुआ। एनएचएआई की ओर से करीब नौ किमी सड़क का समतलीकरण कराया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र के प्रभावित किसानों का मुआवजा भुगतान भी किया जा रहा है। अब 41 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं।

रिंग रोड का निर्माण कार्य जारी है। अधिग्रहित जमीनों पर एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण), एसएलओ (विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी), राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में समतलीकरण का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को रसूलपुर में मौके पर मौजूद रहे एसएलओ के वरिष्ठ सहायक आशीष पांडेय ने बताया कि जिन किसानों ने सहमति पत्र जमा करा दिया है। उनके बैंक खातों में मुआवजा की रकम भेजी जा रही है। कुल 41 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। ताल जहदा से कोनी के बीच में करीब नौ किमी जमीन का समतलीकरण हो चुका है। खराब मौसम की वजह से काम में दिक्कत आ रही है। आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन


रिंग रोड के लिए अधिग्रहित जमीनों का समतलीकरण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी काम जारी रहा। पानी बरसने पर थोड़ी देर के लिए काम रुक जा रहा है। लेकिन जैसे ही बारिश थम रही। काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। - भावेश अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed