{"_id":"5e4e974b8ebc3ef2cf60d1f7","slug":"rights-accepted-no-store-to-be-built-in-hwi-park-for-gorakhpur-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मेट्रो: राइट्स ने मानी जीडीए की सिफारिश, ह्वी पार्क में नहीं बनेगा स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मेट्रो: राइट्स ने मानी जीडीए की सिफारिश, ह्वी पार्क में नहीं बनेगा स्टोर
Thu, 20 Feb 2020 07:57 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Feb 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की सिफारिश पर गोरखपुर मेट्रो का डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी राईट्स ने ह्वी पार्क की जगह दूसरी जगह मेट्रो का स्टोर बनाने पर अपनी सहमति दे दी है। पहले पार्क के भीतर ही स्टोर बनाने का प्रावधान किया गया था।
विज्ञापन
मगर हाल ही में राईट्स की तरफ से अवलोकन के लिए जब डीपीआर, जीडीए को भेजी गई थी तो प्राधिकरण ने इसपर आपत्ति दर्ज कराई थी। जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि स्टोर के लिए छोटी सी ही जगह चाहिए। राइट्स, ह्वी पार्क की बजाए दूसरी जगह जमीन चिह्नित करने को तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि अब मेट्रो का डीपीआर पूरी तरह तैयार हो गया है।
विज्ञापन
शहर में 4589 करोड़ से तीन बोगियों की मेट्रो दौड़ेगी। तीन बोगियों वाली गोरखपुर मेट्रो दो रूट पर चलेगी। 15.14 किमी लंबा पहला रूट श्याम नगर से एमएमएमयूटी तक का होगा। इसपर 14 स्टेशन होंगे। दूसरा रूट 12.70 किमी लंबा होगा जिसपर 12 स्टेशन होंगे। यह गुलरिहा से शुरू होकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर, कचहरी चौराहा होते हुए नौसड़ तक जाएगा।
विज्ञापन