फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retired PAC Jawan misbehaved with child in gorakhpur

Gorakhpur News: रिटायर्ड पीएसी जवान ने बालक से किया कुकर्म, टॉफी देने के बहाने वारदात को दिया अंजाम

Tue, 27 Dec 2022 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Dec 2022 10:26 AM IST
सार

आरोपी जवान पीड़ित बालक के घर के बगल का निवासी है। रविवार रात टॉफी देने के बहाने बुलाकर बालक को सुनसान जगह पर ले गया। फिर उसके साथ कुकर्म करने लगा। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंच गए तो आरोपी फरार हो गया। बच्चे को मां के पास पहुंचाया गया। बच्चे ने आपबीती परिजनों को बताई।

विज्ञापन
Retired PAC Jawan misbehaved with child in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के जंगल क्षेत्र की एक कॉलोनी में सात साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिटायर्ड पीएसी जवान ने टॉफी देने के बहाने रविवार रात में बालक को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। उधर, घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी जवान पीड़ित बालक के घर के बगल का निवासी है। रविवार रात टॉफी देने के बहाने बुलाकर बालक को सुनसान जगह पर ले गया। फिर उसके साथ कुकर्म करने लगा। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंच गए तो आरोपी फरार हो गया। बच्चे को मां के पास पहुंचाया गया। बच्चे ने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर देर रात पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर्ड पीएसी जवान के खिलाफ पॉस्को एक्ट, अप्राकृतिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर  रही है। बच्चे का सीएचसी पिपराइच उपचार के लिए लाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ चौरीचौरा मानुष पारिख ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed