{"_id":"63aa7b1044f218497250db4b","slug":"retired-pac-jawan-misbehaved-with-child-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिटायर्ड पीएसी जवान ने बालक से किया कुकर्म, टॉफी देने के बहाने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिटायर्ड पीएसी जवान ने बालक से किया कुकर्म, टॉफी देने के बहाने वारदात को दिया अंजाम
Tue, 27 Dec 2022 10:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:26 AM IST
सार
आरोपी जवान पीड़ित बालक के घर के बगल का निवासी है। रविवार रात टॉफी देने के बहाने बुलाकर बालक को सुनसान जगह पर ले गया। फिर उसके साथ कुकर्म करने लगा। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंच गए तो आरोपी फरार हो गया। बच्चे को मां के पास पहुंचाया गया। बच्चे ने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के जंगल क्षेत्र की एक कॉलोनी में सात साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिटायर्ड पीएसी जवान ने टॉफी देने के बहाने रविवार रात में बालक को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। उधर, घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी जवान पीड़ित बालक के घर के बगल का निवासी है। रविवार रात टॉफी देने के बहाने बुलाकर बालक को सुनसान जगह पर ले गया। फिर उसके साथ कुकर्म करने लगा। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंच गए तो आरोपी फरार हो गया। बच्चे को मां के पास पहुंचाया गया। बच्चे ने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर देर रात पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर्ड पीएसी जवान के खिलाफ पॉस्को एक्ट, अप्राकृतिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बच्चे का सीएचसी पिपराइच उपचार के लिए लाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ चौरीचौरा मानुष पारिख ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन