फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Results of recruitment of 69000 teachers declared in Uttar Pradesh

लॉकडाउन में सुस्त पड़े जीवन को इस वजह से मिली नई उमंग, यूपी के 69 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

Wed, 13 May 2020 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 May 2020 11:27 AM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षकों की भर्ती का परिणाम घोषित होने के बाद बोले अभ्यर्थी
  • देर से ही सही लेकिन आ गया परिणाम

विज्ञापन
Results of recruitment of 69000 teachers declared in Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम डेढ़ वर्ष के इंतजार के बाद मंगलवार की दोपहर में जारी हो गया। जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों की खुशी का ठिकाना न रहा।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने कहा कि लॉकडाउन में सुस्त पड़े जीवन को नई उमंग मिली है। हालांकि अभ्यर्थी ऑनलाइन परिणाम बुधवार को देख सकेंगे लेकिन पहले ही जारी हो चुकी उत्तर कुंजी के मुताबिक अपने अंकों की गणना कर उन्हें पास होने का यकीन है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन


 

सरकारी शिक्षक बनने की तरफ एक कदम बढ़ा

Results of recruitment of 69000 teachers declared in Uttar Pradesh
बाएं से आकृति त्रिपाठी, अभिषेक कुमार सिंह,पल्लवी दुबे और दुर्गेश मौर्या। - फोटो : Gorakhpur news
पिपराइच निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 में परीक्षा देने के बाद से ही परिणाम का इंतजार था। सफल होकर एक कदम सरकारी नौकरी की तरफ बढ़ाया है। उत्तर कुंजी से मिलान करने पर 110 नंबर मिलने की उम्मीद है। लाखों की संख्या में लोगों के उत्तीर्ण होने से प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी।
 
जल्द पूरी हो नियुक्ति की प्रक्रिया
गोलघर के दुर्गेश मौर्या ने कहा कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी डेढ़ वर्ष तक मानसिक दबाव में रहे हैं। अखबारों से मामले की प्रगति का पता चलता था। अंत भला तो सब भला। अब सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी कराएं।

अप्रत्याशित रहा है परिणाम
राप्तीनगर की पल्लवी दुबे ने बताया कि जनरल कैटेगरी में 120 से अधिक नंबर मिलने की उम्मीद है। निश्चित तौर पर पास होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में देखकर हैरत में हूं। पूरे परिवार को मुझ पर भरोसा था, आज उस पर खरा उतरकर अच्छा लग रहा है।

कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी
राप्तीनगर फेज चार की निवासी आकृति त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा देने के बाद सभी को परिणाम का इंतजार रहता है। हमारा इंतजार काफी लंबा रहा। सीटों के सापेक्ष तकरीबन दो गुना अभ्यर्थी सफल हुए हैं। हर सीट के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, हम इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed