{"_id":"635b75a4a49011260e6f9498","slug":"restaurant-ransacked-for-asking-for-cigarette-money-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सिगरेट के रुपये मांगने पर रेस्त्रां में तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सिगरेट के रुपये मांगने पर रेस्त्रां में तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 28 Oct 2022 11:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:54 AM IST
सार
गोरखपुर चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर फरेन नाले में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे अवधपुर गांव के मनबढ़ युवकों ने तरकुलहा मोड़ पर स्थित चटका मटका रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। विवाद सिगरेट की कीमत मांगने को लेकर हुआ। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर फरेन नाले में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे अवधपुर गांव के मनबढ़ युवकों ने तरकुलहा मोड़ पर स्थित चटका मटका रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। विवाद सिगरेट की कीमत मांगने को लेकर हुआ। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम अवधपुर गांव के युवक एक गांव प्रधान के नेतृत्व में मां लक्ष्मी की मूर्ति का विसर्जन करने देवीपुर स्थित फरेन नाले पर गए थे। लगभग 70 की संख्या में युवक लौट रहे थे। रेस्टोरेंट मालिक राधा रमण उर्फ बेचू सिंह का कहना है कि भीड़ से चार पांच युवक उनके रेस्टोरेंट में स्थित दुकान से सिगरेट लेने आए।
विज्ञापन
सिगरेट लेने के बाद जब उनके बेटे ने पैसा मांगा तो युवक गाली देने लगे। बेचू सिंह ने युवकों को बिना पैसा लिए ही हाथ जोड़कर वापस कर दिया। बेचू सिंह का आरोप है कि मनबढ़ तरकुलहा मोड़ पर पहुंचे और फिर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में वापस उनके रेस्त्रां आए। युवकों के हाथों में लाठी डंडा था।
विज्ञापन
युवकों ने रेस्त्रां में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बेचू सिंह की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।