फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   republic day preprations starts at gorakhpur

गणतंत्र दिवस: गोरखपुर में एक दिन पहले से सजाई जाएंगी सरकारी इमारतें

Mon, 06 Jan 2020 10:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
republic day preprations starts at gorakhpur
26 जनवरी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम के विजेंद्र पांडियन - फोटो : amarujala
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही सभी सरकारी इमारतें रोशनी से जगमगा उठेंगी। सबसे अच्छी सजावट वाले सरकारी कार्यालयों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों जबकि 10 बजे शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण होगा। सुबह 9:30 बजे पुलिस में परेड का आयोजन होगा।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने गणतंत्र दिवस के तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के साथ ही सभी शहीद स्मारक चौरी चौरा, डोहरिया कला, बिस्मिल पार्क एवं जिला कारागार में शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा जिला अस्पताल, अंध विद्यालय, कुष्ठ आश्रम, संप्रेक्षण गृह, जिला कारागार में फ ल एवं मिष्ठान वितरित किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर दो बजे रूटमार्च, झांकियां निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर के 26 स्थानों पर लगे महापुरुषों की मूर्तियों की सफ ाई व्यवस्था के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी बेहतर सफाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम (फाइनेंस) राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ, सभी एसडीएम, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, कमांडेंट होमगार्ड सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed