फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Report filed on 470 applications even on holiday

Gorakhpur News: छुट्टी के दिन भी 470 आवेदनों पर लगाई गई रिपोर्ट, निस्तारण में आई तेजी

Mon, 05 Feb 2024 01:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी गाेरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गाेरखपुर। Updated Mon, 05 Feb 2024 01:04 PM IST
सार

एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने कहा कि तहसील कार्यालय में लंबित आवेदनों में तेजी से रिपोर्ट लगाई जा रही है। रविवार को 470 आवेदनों में रिपोर्ट लगाई गई। तीन दिन में लंबित सभी आवेदनों में रिपोर्ट लगा दी जाएगी।

विज्ञापन
Report filed on 470 applications even on holiday
तहसील में आए लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तहसील कार्यालय और नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए देर से आवेदन करने वाले आवेदकों के आवेदनों में रिपोर्ट लगाने में तेजी आ गई है। रविवार को अवकाश के बावजूद ऑपरेटरों ने 14 सौ आवेदनों में से 470 में रिपोर्ट लगाई। सोमवार को हस्ताक्षर होने के बाद आवेदकों को प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने निर्देश दिया है कि तीन दिन के अंदर लंबित आवेदनों में रिपोर्ट लगा दी जाए। यहीं कारण है कि छह ऑपरेटरों ने रविवार को भी कार्य किया। नियम के अनुसार जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के जिन मामलों में एक साल देर से आवेदन हो रहे हैं, उनमें एसडीएम के स्तर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय में ऑपरेटरों की कमी से रिपोर्ट लगने में देर हुई, जबकि नगर निगम कार्यालय में भी लापरवाही हुई। इस कारण 1400 से अधिक आवेदन लंबित हो गए थे। जिन आवेदनों पर रिपोर्ट नहीं लगी है, वे दो से तीन माह पुराने हैं। आवेदक दर-दर भटक रहे थे, लेकिन उनके आवेदनों पर रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। रिपोर्ट लगाने में अब तेजी आ गई है। रिपोर्ट लगने के बाद एसडीएम के हस्ताक्षर होंगे, उसके बाद आवेदनों को नगर निगम के संबंधित जोन कार्यालय में भेजा जाएगा, जहां से प्रमाणपत्र निर्गत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने कहा कि तहसील कार्यालय में लंबित आवेदनों में तेजी से रिपोर्ट लगाई जा रही है। रविवार को 470 आवेदनों में रिपोर्ट लगाई गई। तीन दिन में लंबित सभी आवेदनों में रिपोर्ट लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed