{"_id":"5f0efd9c8ebc3e63894d4328","slug":"remdesivir-injection-not-available-even-after-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑर्डर के बाद भी नहीं मिल पा रहा रेमडेसिवीर इंजेक्शन, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑर्डर के बाद भी नहीं मिल पा रहा रेमडेसिवीर इंजेक्शन, ये है बड़ी वजह
Wed, 15 Jul 2020 06:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Jul 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
रेमडेसिवीर दवा। (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए उपयुक्त माने जाने वाले रेमडेसिवीर इंजेक्शन की मांग का असर ऐसा है कि ऑर्डर के बाद भी मिल नहीं पा रहा है। भालोटिया मार्केट के कई दवा व्यापारियों ने 10 दिन पहले इंजेक्शन का ऑर्डर दिया था, लेकिन अब तक इंजेक्शन मिल नहीं पाया है। जबकि इंजेक्शन की डिमांड जिले में भी ज्यादा है। महंगा होने के बाद भी लोग भालोटिया मार्केट में इंजेक्शन के लिए प्रतिदिन आ रहे हैं।
रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने को लेकर दिनों शासन की ओर से दिशा सख्त निर्देश दिए गए थे। इसे लेक औषधि आयुक्तों को पत्र भेजा गया था कि किसी भी हाल में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी न हो। जिले में यह इंजेक्शन पहुंची नहीं थी। ऐसे में विभाग भी निश्चिंत था।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर बीआरडी के कोविड सेंटर में भरा पानी, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
इस बीच दवा व्यापारियों ने इंजेक्शन के ऑर्डर लगाएं, तो पता चला कि इंजेक्शन लखनऊ, वाराणासी और नोएडा में उपलब्ध ही नहीं है। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री आलोक चौरसिया ने बताया कि महंगा होने के बाद भी इंजेक्शन बाजार में मिल नहीं रहा है। कई दवा व्यापारियों ने इसका ऑर्डर किया है, लेकिन आउट ऑफ स्टाक बताया जा रहा है।
काफी महंगा है इंजेक्शन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ अश्वनी मिश्रा ने बताया कि यह इंजेक्शन काफी महंगा है। अब तक बीआरडी में इंजेक्शन आए भी नहीं है। इस इंजेक्शन का उपयोग गंभीर मरीजों पर किया जाता है।