{"_id":"61ab85ad0d2ea56fb766a127","slug":"relationship-made-with-girl-by-being-trapped-in-love-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमजाल में फंसाकर युवती से बनाया संबंध: अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की युवक देता था धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमजाल में फंसाकर युवती से बनाया संबंध: अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की युवक देता था धमकी, केस दर्ज
Sat, 04 Dec 2021 08:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:43 PM IST
सार
युवती की शादी तय हुई तो युवक ने वहां भी अश्लील वीडियो भेज दिया। पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के चार साल पहले महुली क्षेत्र की युवती को उसी गांव के युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया। उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
युवती की जहां शादी तय हुई, वहां भी वीडियो भेज दिया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जानमाल की धमकी, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
23 वर्षीय युवती से युवक ने वर्ष 2016 में प्रेम संबंध बना लिया। आरोप है कि वह युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2021 में युवती की शादी तय हुई तो आरोपी ने वहां भी अश्लील वीडियो भेज दिया। आरोप है कि युवक धमकी देता है कि युवती की शादी नहीं होने देगा। कहीं शादी करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म ,जानमाल की धमकी, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच को भेजा गया। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करके जेल भेज दिया जाएगा।