फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relationship established on pretext of marriage video posted on social media to create pressure

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, दबाव बनाने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

Fri, 09 Feb 2024 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Feb 2024 11:22 AM IST
सार

गोरखपुर की युवती का पढ़ाई के दौरान महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के मोनू पाल से प्रेम संबंध हो गया। प्रेमी युगल पहले बातचीत करते रहे। युवक ने प्रेमिका से शादी करने का प्रस्ताव रख कर शारीरिक संबंध भी बनाया।

विज्ञापन
Relationship established on pretext of marriage video posted on social media to create pressure
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी का झांसा देकर दो साल तक इलाके की युवती से शारीरिक संबंध बनाने और अब उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर युवक ने वीडियो को वायरल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने थाने में तहरीर दी, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत क्षेत्र की युवती का पढ़ाई के दौरान महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के मोनू पाल से प्रेम संबंध हो गया। प्रेमी युगल पहले बातचीत करते रहे। युवक ने प्रेमिका से शादी करने का प्रस्ताव रख कर शारीरिक संबंध भी बनाया। आरोप है कि दो वर्ष तक संबंध बनाने के बाद अब शादी नहीं करना चाहता है। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मोनू पाल निवासी पनियरा, महराजगंज के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed