फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Registry of other land case registered in Gorakhpur

Gorakhpur News: दूसरे की जमीन कर दी रजिस्ट्री, रिटायर्ड लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Mon, 26 Dec 2022 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सरहरी (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सरहरी (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Dec 2022 11:02 AM IST
सार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज के पूर्व प्रधान महेंद्र ने रिटायर्ड लेखपाल हरीशचंद्र त्रिपाठी पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि 2014 में लेखपाल रहते हुए हरीशचंद्र ने दूसरे की जमीन रजिस्ट्री कर दी।

विज्ञापन
Registry of other land case registered in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज के पूर्व प्रधान महेंद्र ने रिटायर्ड लेखपाल हरीशचंद्र त्रिपाठी पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि 2014 में लेखपाल रहते हुए हरीशचंद्र ने दूसरे की जमीन रजिस्ट्री कर दी।

विज्ञापन


खारिज दाखिल के समय मामले की जानकारी हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस हरीशचंद्र पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी, अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूर्व ग्राम प्रधान महराजगंज महेंद्र यादव ने तहरीर में लिखा है कि गांव के रिटायर्ड लेखपाल हरीशचंद्र त्रिपाठी ने 2014 में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर मुझसे 15 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री कर दी। खारिज दाखिला में पता चला की जमीन किसी और के नाम पर है और पिछले आठ वर्षों से जमीन देने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लेखपाल से मुलाकात कर मैंने कहा कि जमीन जब नहीं दे रहे हैं तो रुपये वापस कर दे। इस पर उसने गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed