फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Registration for Khorabar Township from today in Gorakhpur

नया गोरखपुर: खोराबार टाउनशिप के लिए आज से पंजीकरण शुरू, घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Fri, 26 May 2023 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2023 11:23 AM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के मुताबिक खोराबार टाउनशिप में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, मिनी एमआईजी, एमआईजी श्रेणी के करीब 2000 फ्लैट होंगे। इसके साथ ही एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी व सुपर एचआईजी श्रेणी के 362 भूखंड उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Registration for Khorabar Township from today in Gorakhpur
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में भूखंड एवं फ्लैट के लिए शुक्रवार से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। पंजीकरण कराने के लिए प्राधिकरण ने 25 जून तक यानी एक महीने का मौका दिया है। जीडीए की वेबसाइट www.gdagkp.in पर जाकर घर बैठे पंजीकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन


संपत्तियों का पूरा विवरण मसलन मूल्य, क्षेत्रफल आदि की जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पंजीकरण के समय संपत्ति की कुल कीमत का 10 फीसदी जमा करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाटरी या नीलामी के जरिए भूखंड व फ्लैट का आवंटन होगा।
विज्ञापन


184 एकड़ में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना लांच की गई है। इसमें से करीब 109 एकड़ में खोराबार टाउनशिप जबकि 75 एकड़ में मेडिसिटी विकसित की जा रही है। शुक्रवार से राप्तीनगर विस्तार याेजना में न्यू रोहिणी के एमआइजी श्रेणी के 560 फ्लैट का पंजीकरण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के मुताबिक खोराबार टाउनशिप में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, मिनी एमआईजी, एमआईजी श्रेणी के करीब 2000 फ्लैट होंगे। इसके साथ ही एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी व सुपर एचआईजी श्रेणी के 362 भूखंड उपलब्ध होंगे। इस योजना में अस्पताल, पैरा मेडिकल काॅलेज, हाॅस्टल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक लैब, स्कूल, होटल, कम्यूनिटी सेंटर, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हाल, विभिन्न प्रकार के शापिंग सेंटर व शोरूम के लिए जमीन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed