{"_id":"6322cf328f1de4247c6a636f","slug":"registration-for-house-in-rohini-apartment-of-gda-will-start-in-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: जीडीए के रोहिणी अपार्टमेंट में घर के लिए नवरात्र में शुरु होगा पंजीकरण, 2025 में मिलेगा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: जीडीए के रोहिणी अपार्टमेंट में घर के लिए नवरात्र में शुरु होगा पंजीकरण, 2025 में मिलेगा कब्जा
Thu, 15 Sep 2022 12:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:37 PM IST
सार
आवासीय योजना में टू बीएचके के 256 फ्लैट प्रस्तावित हैं। प्रत्येक फ्लैट की कीमत 29 से 38 लाख रुपये तय की गई है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि योजना में आठ ब्लॉक बनाए जाएंगे। चारों ही तरह की श्रेणी के ब्लॉकों में 64-64 फ्लैट होंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मानबेला में प्रस्तावित आवासीय योजना रोहिणी अपार्टमेंट नवरात्र के शुभारंभ यानी 26 सितंबर से शुरू होगी। इसी दिन से फ्लैट का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। दिवाली से पहले आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नवंबर से निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है। दिसंबर 2025 में आवंटियों को कब्जा मिल जाएगा। पहले 15 सितंबर से पंजीकरण शुरू करने की तैयारी थी।
इस आवासीय योजना में टू बीएचके के 256 फ्लैट प्रस्तावित हैं। प्रत्येक फ्लैट की कीमत 29 से 38 लाख रुपये तय की गई है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि योजना में आठ ब्लॉक बनाए जाएंगे। चारों ही तरह की श्रेणी के ब्लॉकों में 64-64 फ्लैट होंगे।
जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि यह योजना 5.06 एकड़ में विकसित की जाएगी। एक ब्लॉक भूतल समेत चार मंजिल का होगा। एक ब्लॉक में 32 आवास होंगे। ग्राउंड फ्लोर के लिए लोगों को सर्वाधिक रकम देनी होगी। करीब 54.64 वर्ग मीटर कारपेट एरिया वाले इस सेमी फर्निश्ड भूतल आवास की कीमत करीब 37 लाख 67 हजार व प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल के आवासों की कीमत 29 लाख चार हजार रुपये होगी।
विज्ञापन
फ्लैट एक नजर में
54.64 वर्ग मीटर: एक फ्लैट का कारपेट एरिया
01 लिविंग रूम कम डायनिंग रूम
2 बेड रूम
किचन
मल्टीपरपज बरामदा/ बॉलकनी
ओपेन कार स्पेस