Gorakhpur News: नए स्वरूप में नजर आएगा रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय मानक पर होगा तैयार
गोरखपुर का रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार इसका निर्माण होगा। स्टेडियम के पवेलियन में न सिर्फ दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी बल्कि एक बहुउद्देशिय हाॅल भी बनेगा, जिसमें हाॅकी, हैंडबाल, बास्केटबाॅल, टेबल टेनिस व बैडमिंटन आदि इंडोर गेम हो सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर का रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार इसका निर्माण होगा। स्टेडियम के पवेलियन में न सिर्फ दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी बल्कि एक बहुउद्देशिय हाॅल भी बनेगा, जिसमें हाॅकी, हैंडबाल, बास्केटबाॅल, टेबल टेनिस व बैडमिंटन आदि इंडोर गेम हो सकेंगे।
स्टेडियम के जीर्णोंद्धार के लिए शासन से उप्र राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित करने के साथ ही संस्था के अधिकारियों ने सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। खेल विभाग ने भी स्टेडियम में होने वाले सभी निर्माण कार्यों का लेआउट कार्यदायी संस्था को सौंप दिया है, ताकि जल्द इसका निर्माण शुरू हो सके।
गोरखपुर का रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार इसका निर्माण होगा। स्टेडियम के पवेलियन में न सिर्फ दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी बल्कि एक बहुउद्देशिय हाॅल भी बनेगा, जिसमें हाॅकी, हैंडबाल, बास्केटबाॅल, टेबल टेनिस व बैडमिंटन आदि इंडोर गेम हो सकेंगे। स्टेडियम के जीर्णोंद्धार के लिए शासन से उप्र राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित करने के साथ ही संस्था के अधिकारियों ने सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। खेल विभाग ने भी स्टेडियम में होने वाले सभी निर्माण कार्यों का लेआउट कार्यदायी संस्था को सौंप दिया है, ताकि जल्द इसका निर्माण शुरू हो सके।
स्टेडियम में होने वाले कार्य
- ओलंपिक साइज (50 मीटर) का स्वीमिंग पूल
- 400 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
- बहुउद्देशिय हॉल जिसमें हैंडबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, हाकी आदि इंडोर गेम होंगे
- बच्चों के लिए 12/12 का एक टोडलर पुल
- बाक्सिंग व वेट लिफ्टिंग हॉल
- आरएसओ कार्यालय
- पवेलियन में 50 व्यक्तियों के बैठने के लिए कांफ्रेंस हाल
रीजनल स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए पिछले साल खेल निदेशालय के निर्देश पर एक टीम आई थी। टीम ने पूरे परिसर की मैपिंग कर उसका डिजाइन तैयार किया था। इसमें उत्तरी छोर पर स्थित हाल और पूर्वी-दक्षिणी छोर पर स्थित छात्रावास को छोड़कर पूरे परिसर को नए सिरे से बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। आरएसओ कार्यालय भी बनाए जाने की योजना थी। कार्यदायी संस्था नामित होने के साथ ही अब इसके परवान चढ़ने की तैयारी शुरू हो गई है।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने कहा कि गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं प्रदान किए जाने के लिए रीजनल स्टेडियम का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके सर्वे का कार्य पूर्ण कर आगे का कार्य कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।