{"_id":"63d0c8b4e2e4af21bf05168f","slug":"reel-maker-caught-posing-as-mickey-mouse-on-railway-track-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक पर मिक्की माउस बनकर बना रहा था रील, वीडियो वायरल होने के बाद RPF ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक पर मिक्की माउस बनकर बना रहा था रील, वीडियो वायरल होने के बाद RPF ने पकड़ा
Wed, 25 Jan 2023 11:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:51 AM IST
सार
सूरज ने आरपीएफ को बताया कि वह मिक्की माउस बनकर आने-जाने वाले लोगों और ट्रेनों के साथ रील बना रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, उसके खिलाफ एक दिन पहले ही अज्ञात में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मिक्की माउस बनकर रेलवे ट्रैक पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक की पहचान शाहपुर निवासी सूरज के रूप में हुई। आरपीएफ प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि युवक ने मिक्की माउस का मुखौटा पहनकर 22 जनवरी को रेलवे के गेट संख्या 157 पर सेल्फी ली थी।
विज्ञापन
मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि वह एक बार फिर मिक्की माउस बनकर रेलवे के गेट संख्या 157 की तरफ जा रहा है। इसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम सूरज कुमार बताया।
विज्ञापन
सूरज ने आरपीएफ को बताया कि वह मिक्की माउस बनकर आने-जाने वाले लोगों और ट्रेनों के साथ रील बना रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, उसके खिलाफ एक दिन पहले ही अज्ञात में केस दर्ज किया गया था।