{"_id":"60fae9fa8ebc3e583b1775fa","slug":"recruitment-of-69-thousand-teachers-minister-ramapati-shastri-gave-appointment-letters-to-108-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार शिक्षक की भर्ती: प्रभारी मंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले- अब इनपर है भविष्य की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार शिक्षक की भर्ती: प्रभारी मंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले- अब इनपर है भविष्य की जिम्मेदारी
Fri, 23 Jul 2021 09:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:41 PM IST
सार
69 हजार शिक्षकों की भर्ती के तीसरे चरण में सफल 108 अभ्यर्थियों को प्रभारी मंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र, बोले- नवनियुक्त शिक्षकों पर भारत के नवनिर्माण की जिम्मेदारी।
विज्ञापन
नियुक्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद नवनियुक्त शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में परिषदीय स्कूलों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के तीसरे चरण में सफल 108 अभ्यर्थियों को प्रदेश के समाज कल्याण और गोरखपुर के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने एनेक्सी भवन में नियुक्त प्रदान कर हौसला बढ़ाया। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरे भी खुशी से खिले हुए नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यानाथ ने वर्चुअली लखनऊ से किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने कहा कि आप सभी के ऊपर भारत के नव निर्माण की जिम्मेदारी है। आप सभी को एक माली की तरह बच्चों को निखारना होगा और उनका सर्वांगीण विकास करना होगा। यही बच्चे कल के नागरिक हैं और इन्हीं के ऊपर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है। आप सभी अपने कर्तव्यों और दायित्वों का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
विज्ञापन
सांसद गोरखपुर सदर रवि किशन शुक्ला ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा हर शिक्षा की रीढ होती है। अत: आप सभी प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाएं और बच्चों के नैतिक, चारित्रिक विकास पर ध्यान देते हुए सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
इस अवसर पर ग्रामीण विधायक बिपिन सिंह, नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, विधायक पिपराइच महेंद्र पाल सिंह, विधायक सहजनवां शीतल पांडेय, मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक चौरीचौरा संगीता यादव, विधायक खजनी संत प्रसाद , विधायक बांसगांव विमलेश पासवान जिलाधिकारी गोरखपुर के विजेंद्र पांडियन , मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह और जिला समन्वयक विवेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।