फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Recounting of post of chairman will be held on February 10 at sant kabir nagar

संतकबीरनगर: 10 फरवरी को होगी चेयरमैन पद की पुनर्मतगणना, कोर्ट ने दिया था आदेश

Sat, 06 Feb 2021 08:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Feb 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Recounting of post of chairman will be held on February 10 at sant kabir nagar
मतगणना। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन पद की पुनर्मतगणना दस फरवरी को होगी। कलेक्ट्रेट के उत्तरी हाल में पूर्वाह्न आठ बजे से 11 टेबल पर सीसीटीवी कैमरा और वीडियो कैमरे की निगरानी में गणना होगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित होगा। इस दौरान सुरक्षा के लिए मद्देनजर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे।

विज्ञापन


एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट दीपकांत मणि ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन पद की पुनर्मतगणना कराए जाने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के क्रम में डीएम दिव्या मित्तल ने दस फरवरी को पुनर्मतणना कराए जाने की तिथि तय की है। कलेक्ट्रेट के उत्तरी हाल में पुनर्मतगणना होगी।
विज्ञापन


इसके लिए एसडीएम खलीलाबाद राज नारायण त्रिपाठी को रिटर्निग अफसर नियुक्त किया गया है। 11 टेबल पर गणना होगी। जबकि रिटर्निंग अफसर के लिए अलग से एक टेबल होगा। प्रत्येक गणना टेबल पर तीन-तीन गणना सहायक और एक-एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। जबकि रिटर्निंग अफसर के टेबल पर तीन गणना सहायक और एक पर्यवेक्षक रहेंगे। सीसीटीवी कैमरा और बीडीओ कैमरा के बीच मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अपर एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी अधिकारी मतपत्र बनाया गया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पुनर्मतगणना के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग और पथ प्रकाश की व्यवस्था कराएं। जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि समय से सीसीटीवी कैमरे और वीडियो कैमरे उपलब्ध कराएं।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सील बॉक्स को मतगणना स्थल तक लाने और फिर डबल लॉक पर पहुंचाने वाले के लिए वाहन की व्यवस्था  सुनिश्चित कराएं। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए गए हैं कि अध्यक्ष पद के समस्त प्रत्याशियों को अपने स्तर से पुनर्मतगणना के लिए निर्धारित तिथि, स्थान समय व मतगणना अभिकर्ता आदि नियुक्त के संबंध में यथाशीघ्र सूचित करें।

डीपीआरओ को निर्देश दिए गए हैं कि अस्थायी डबल लॉक से सील बाक्स को निकलवाने एवं मतगणना के लिए निर्धारित स्थल पर उतरवाने एवं मतगणना के समय पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की व्यवस्था कराएं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के लिए एसपी को पत्र भेजा गया है। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पुनर्मतगणना में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed