{"_id":"5feb4d55015f6f7ad656ca18","slug":"readymade-garments-will-discussion-on-gorakhpur-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव में होगा रेडीमेड गारमेंट्स पर मंथन, 12 जनवरी को होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव में होगा रेडीमेड गारमेंट्स पर मंथन, 12 जनवरी को होगा आयोजन
Tue, 29 Dec 2020 09:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Dec 2020 09:07 PM IST
सार
- चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज और गीडा को मिली सेमिनार के आयोजन की जिम्मेदारी
- 12 जनवरी को उद्योग भवन गीडा में होगा आयोजन
विज्ञापन
garment
- फोटो : Justdial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर महोत्सव में गोरखपुर को रेडीमेड गारमेंट्स के हब के रूप में विकसित करने की योजना पर भी मंथन होगा। महोत्सव के दौरान 12 जनवरी को गीडा स्थित उद्योग भवन में इस विषय पर सेमिनार होगा। विशेषज्ञ, रेडीमेड गारमेंट्स के कारोबार से जुड़े उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के रेडीमेड गारमेंट्स तैयार करने से लेकर उनके निर्यात के संबंध में जानकारी देंगे।
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत चार सेमिनार का आयोजन होना है। इनमें से एक सेमिनार पूर्वांचल को रेडीमेड गारमेंट्स के हब के रूप में विकसित करने की योजना तैयार करने पर होगा। ‘पूर्वांचल में रेडीमेड गारमेंट्स की संभावनाएं और विकास’ विषय पर आयोजित इस सेमिनार के आयोजन की जिम्मेदारी कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) और चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज को संयुक्त रूप से दी है।
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने बताया कि इस सेमिनार में तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में नादर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निट्रा), कंसलटेंट के रूप में टेक्सटाइल इंजीनियर कानपुर और एक्सपोर्ट विशेषज्ञ के रूप में एप्रेल एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल गुड़गांव के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसमें पूर्वांचल से रेडीमेड गारमेंट्स से जुड़े उद्यमी शामिल होंगे। यह सेमिनार रेडीमेड गारमेंट्स के हब के रूप में गोरखपुर को स्थापित करने में काफी सहायक साबित होगा। इसमें काफी संख्या में उद्यमियों के शामिल होने की संभावना है।
गीडा सीईओ संजीव रंजन ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव में ‘पूर्वांचल में रेडीमेड गारमेंट्स की संभावनाएं और विकास’ विषय पर सेमिनार के आयोजन की जिम्मेदारी गीडा और चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज को दी गई है। 12 जनवरी को गीडा के उद्योग भवन में इस सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।