{"_id":"5fa10be78ebc3e9b9d118978","slug":"readymade-garments-became-gorakhpur-s-second-distic-one-product","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड गारमेंट्स बना गोरखपुर का दूसरा डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड गारमेंट्स बना गोरखपुर का दूसरा डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी
Tue, 03 Nov 2020 01:46 PM IST
vivek shukla
राजीव रंजन, गोरखपुर।
राजीव रंजन, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडीमेड गारमेंट्स गोरखपुर का दूसरा वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) बन गया है। प्रदेश सरकार ने टेराकोटा के अलावा रेडीमेड गारमेंट्स को गोरखपुर के लिए ओडीओपी के दूसरे विकल्प के रूप में मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नौ अन्य जिलों के लिए ओडीओपी के दूसरे प्रोडक्ट के रूप में मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
दरअसल, गोरखपुर जिला प्रशासन के द्वारा रेडीमेड गारमेंट्स को जिले का दूसरा ओडीओपी के रूप में मंजूरी दिए जाने को लेकर प्रस्ताव शासन में भेजा गया था। जिसमें इस बात का जिक्र था कि गोरखपुर जिले में रेडीमेड गारमेंट्स की अपार संभावनाएं हैं। साथ में यहां पर तकरीबन ढाई से 3000 लोग इस प्रोफेशन से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
यहां के रेडिमेड गारमेंट्स देश एवं विभिन्न प्रदेशों में भी निर्यात किए जाते हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने गोरखपुर जिला प्रशासन के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए रेडीमेड गारमेंट्स को गोरखपुर के दूसरे ओडीओपी के रूप में स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रदीप कुमार ने आयुक्त एवं निदेशक उद्योग ओडीओपी प्रकोष्ठ को पत्र जारी कर दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के उत्पादों में अतिरिक्त उत्पाद के रूप में शामिल करने को सरकार ने मंजूरी दे दी है। साथ ही प्रदेश सरकार के इस फैसले को राज्यपाल ने भी मुहर लगा दी है।
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है। साथ ही कहा है कि सरकार के इस फैसले से गोरखपुर आने वाले समय में रेडीमेड गारमेंट्स का हब बन जाएगा। साथ ही यहां हजारों की संख्या में लोगों को नौकरी भी मिलेगी।
ये हैं नौ जिलों के ओडीओपी प्रोडक्ट
जिला पूर्व ओडीओपी शामिल किया गया ओडीओपी
गोरखपुर टेराकोटा रेडीमेड गारमेंट्स उत्पाद
मिर्जापुर कालीन मेटल उद्योग (ब्रास)
रामपुर पैच वर्क के साथ एप्लिक वर्क और जरी पैचवर्क मेंथा
ललितपुर जरी सिल्क साड़ी खाद्य प्रसंस्करण स्कूल ड्रेस रेडीमेड गारमेंट्स होजरी
फर्रुखाबाद वस्त्र छपाई जरी जरदोजी
उन्नाव जरी जरदोजी चर्म उत्पाद
इटावा वस्त्र उत्पाद सिलाई तथा वस्त्र कढ़ाई
कन्नौज इत्र उद्योग अगरबत्ती और धूपबत्ती उत्पाद
वाराणसी रेशम उत्पाद गुलाबी मीनाकारी वुडन लेकर वेयर व टॉय
उद्योग उपायुक्त आरके शर्मा ने कहा कि गोरखपुर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेडीमेड गारमेंट्स को गोरखपुर का दूसरा ओडीओपी के रूप में मंजूरी देकर गोरखपुर को रेडीमेड के हब के रूप में बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब उद्योग विभाग इसे एक कलस्टर के रूप में विकसित कर सकता है। साथ ही रेडीमेड के गारमेंट से जुड़े लोगों को ट्रेनिंग देने के अलावा टूल किट भी बांटा जा सकता है। वही बैंकों की सहायता से रेडीमेड गारमेंट्स के उद्यमियों को सरकार के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लोन दिला कर फाइनेंशियल सपोर्ट कराया जाएगा