फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ravi Kishan recited Hanuman Chalisa at Sankat Mochan Hanuman Temple in Gorakhpur, then went to vote

LS Election Voting: संकट मोचन हनुमान मंदिर में पढ़ी हनुमान चालिसा, रविकिशन ने पत्नी संग लाइन में लग किया मतदान

Sat, 01 Jun 2024 11:33 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 01 Jun 2024 11:33 AM IST
सार

Gorakhpur News: गोरखपुर लोकसभा सांसद व दूसरी बार भाजपा के प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला ने मतदान के पहले तारामंडल स्थित संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालिसा का पाठ किया। विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद पत्नी संग लाइन में लगकर मतदान किया।

विज्ञापन
Ravi Kishan recited Hanuman Chalisa at Sankat Mochan Hanuman Temple in Gorakhpur, then went to vote
तारामंडल स्थित संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालिसा का पाठ करते सांसद रवि किशन व उनकी पत्नी - फोटो : एक्स

विस्तार

गोरखपुर लोकसभा सांसद व दूसरी बार भाजपा के प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला ने मतदान के पहले तारामंडल स्थित संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। पत्नी प्रीति शुक्ला भी साथ मौजूद रही। हनुमान चालीसा का पाठ और पूजा करने के बाद पत्नी संग रवि किशन मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला, तारामंडल में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 291 पर अपने मत का प्रयोग किया। मतदान करने से पहले वो बाहर लगी लाइन में अपनी पत्नी के साथ जाकर खड़े हो गए। अपना नंबर आने पर ही अंदर गए। बाहर आने पर उन्होंने एएनआई संग वार्ता की।
विज्ञापन

Ravi Kishan recited Hanuman Chalisa at Sankat Mochan Hanuman Temple in Gorakhpur, then went to vote
हनुमान जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर खड़े सांसद रवि किशन व उनकी पत्नी - फोटो : एक्स

लाइन में खड़े होने पर पूछने पर कहा, मैं अपने मतदाताओं की तरह ही सामान्य हूं। अंतर है कि हम चुनाव लड़ रहे हैं। मैं, वीआईपी नहीं हूं कि लाइन से आगे जाकर मतदान करता। कहा कि भाजपा जब से सरकार में आई है इसी वीआईपी क्रेज को खत्म कर रही है।

पीएम मोदी पहली बार पीएम बनें तो आते ही उन्होंने लाल बत्ती की गाड़ी के मॉडल को खत्म करवा दिया। कहा, जब मुखिया इतने जमीनी हैं, तो आपको भी एक आम आदमी की तरह ही रहना चाहिए। मैं दूसरों से ऊपर नहीं हूं। उन्होंने कहा कि आज का मौसम जो थोड़ा शांत है वो पीएम नरेंद्र मोदी की साधना का असर है। उन्होंने साधना में बैठकर सूर्य देवता को भी शांत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed