फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ravana's ego burns with smoke

Gorakhpur News: धूं-धूंकर जला रावण का अहंकार

Thu, 26 Oct 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ravana's ego burns with smoke
राम लीला समित आर्यनगर मानसरोवर में रावण दहन किया गया ।अमर उजाला ब्यूरो
- आर्यनगर की रामलीला में रावण वध का मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामलीला समिति आर्यनगर की ओर से आयोजित रामलीला में बुधवार को कलाकारों ने रावण वध का मंचन किया। लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के लिए राम ने रावण पर अग्निबाण चलाकर पुतले का दहन किया। इसके के साथ ही रावण का अहंकार धूं-धूंकर जल गया।
बुधवार को कलाकारों ने राम और रावण में युद्ध का मंचन किया। राम और रावण एक दूसरे पर कई दिव्यास्त्रों का प्रयोग करते हैं। रावण अपनी शक्तियों के कारण अपराजेय साबित हो रहा था। राम को विभीषण ने रावण को मिली शक्तियों के बारे में बताया। रावण का रहस्य जानने के बाद राम ने उस पर तीर चलाया और रावण की मृत्यु हो गई। इसके बाद भगवान राम ने उपदेश दिया। भगवान राम के जयघोष के साथ रामलीला समाप्त हो गई। इसके बाद भगवान राम की आरती की गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ समिति के महामंत्री पुष्पदंत जैन, मनीष अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, दीप अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, नवोदित त्रिपाठी ने श्रीराम की आरती करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

बर्डघाट में हुआ रावण वध का मंचन
श्री श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से आयोजित रामलीला में कलाकारों ने मंगलवार को रावण वध का मंचन किया। इस दौरान श्रीराम के अग्निबाण से रावण के पुतले का दहन किया। रावण के जलते ही लोग श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गणेश वर्मा, महामंत्री हरिद्वार वर्मा, रवि वर्मा, कन्हैया वर्मा, अनिल बरनवाल, अरविन्द बरनवाल, विनोद सर्राफ आदि मौजूद रहे।


--------

कलाकारों ने किया बालि वध का मंचन
रामलीला कमेटी धर्मशाला बाजार में बुधवार को कलाकारों ने हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता और बालि वध का मंचन किया। इस अवसर पर शिवशंकर दूबे, शशांक शेखर त्रिपाठी, विजय तिलक कोरी, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, राजन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed