फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   raolway workers will run

चुस्त-दुरुस्त रहने की खातिर दौड़ लगाएंगे रेलकर्मी

Wed, 19 Aug 2020 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
raolway workers will run
चुस्त-दुरुस्त रहने की खातिर दौड़ लगाएंगे रेलकर्मी
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना काल में अब रेलकर्मी चुस्त और दुरुस्त रहने की खातिर दौड़ लगाएंगे। साथ ही वे दूसरों को भी दौड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ अभियान से पूर्वोत्तर रेलवे भी जुड़ गया है। यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा।
अभियान में शामिल होने के लिए रेलकर्मियों को पंजीकरण कराना होगा। रेलकर्मी व्यक्तिगत, समूह में या टीम बनाकर सुबह और शाम कभी भी दौड़ सकते हैं। अभियान की समाप्ति पर ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ की तरफ से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने भी खेल मंत्रालय के फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान को भारतीय रेलवे स्तर पर शुरू किया है। फिलहाल, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ ने मुख्यालय और मंडल स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है। ताकि इसमें भाग लेकर रेलकर्मी दौड़ने लगे। सेहत को सही रखा जा सकता है।
विज्ञापन

- यह अभियान अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता को देखते हुए शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अभियान से जुड़ने के लिए किसी समूह दौड़ में शामिल होने की जरूरत नहीं है। अकेले भी दौड़ या तेज गति से चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनई रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed