फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ranking report December: Gorakhpur position development works and schemes

शासन ने जारी की दिसंबर की रैंकिंग रिपोर्ट, गोरखपुर समेत कौन का जिला किस पायदान पर, देखे रिपोर्ट

Sat, 25 Jan 2020 08:04 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 25 Jan 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
Ranking report December: Gorakhpur position development works and schemes
डेमो इमेज
नोडल अफसर और प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार के सामने शुक्रवार को जिले भर के तमाम विभागों के अफसर भले ही सब कुछ अच्छा बताए हों मगर शासन स्तर से 2019 के दिसंबर महीने की जारी रैंकिंग दूसरा ही आइना दिखा रही है। शासन की तरफ से संचालित 120 कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन में गोरखपुर, प्रदेश में नीचे से दूसरे पायदान यानी 74वें नंबर पर है। जिले को 645 में से 339 नंबर यानी 52.56 फीसदी अंक मिले हैं। सबसे अंतिम पायदान पर बलिया जिला है।
विज्ञापन


रैंकिंग में पहले नंबर पर 90.85 फीसदी अंक के साथ हापुड़ जिला है। गोरखपुर मंडल का कुशीनगर जिला 90.16 फीसदी अंक के साथ दूसरे जबकि 89.93 फीसदी अंक के साथ सहारनपुर तीसरे नंबर पर है। 88.96 फीसदी अंक के साथ हरदोई चौथे जबकि मैनपुरी पांचवें पायदान पर है। उसे 88.59 फीसदी अंक मिले हैं। इसी तरह प्रदेश स्तर पर सभी 18 मंडलों के दिसंबर महीने की प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर मंडल नीचे से चौथे यानी 15वें पायदान पर है।
विज्ञापन


मंडल को 690  में से 474 अंक मिले हैं। यानी 68.70 फीसदी अंक । पहले पायदान पर 77.79 फीसदी अंक के साथ मेरठ मंडल पहले पायदान पर, 77.44 फीसदी के साथ मुरादाबाद दूसरे, 76.43 फीसदी के साथ आगरा मंडल तीसरे, 75.74 फीसदी अंक के साथ अयोध्या चौथे और 74.60 फीसदी अंक पाकर सहारनपुर मंडल पांचवें पायदान पर है। वहीं, बस्ती मंडल प्रदेश में 9वें पायदान पर है। उसे  665 में 477 अंक यानी 71.73 फीसदी अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed