फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramvant Gupta is a professor in the Department of Botany, Gorakhpur University.

Gorakhpur News: मलयेशिया के विश्वविद्यालय से प्रो. रामवंत को अनुसंधान फेलोशिप

Tue, 12 May 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ramvant Gupta is a professor in the Department of Botany, Gorakhpur University.
प्रो. रामवंत गुप्ता, डीडीयू।
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. रामवंत गुप्ता को मलयेशिया के एसईजीआई विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान फेलोशिप प्रदान किया गया है। उन्हें तीन वर्षों के लिए यह फेलोशिप सम्मान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

प्रो. रामवंत ने बताया कि एसईजीआई विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान फेलोशिप कार्यक्रम का उद्देश्य शोधकर्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले शोध परिणाम तैयार कर अनुसंधान में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। इसके तहत प्रोफेसर गुप्ता को स्नातकोत्तर शोधकर्ताओं का मार्गदर्शन करने, सहयोगी अनुसंधान परियोजनाओं में हिस्सा लेने और शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास गतिविधियों में योगदान के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

प्रो. रामवंत को पादप विज्ञान के क्षेत्र में विशेष रूप से प्रकाश संश्लेषण अनुसंधान, व्यापक अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक और अनुसंधान अनुभव प्राप्त है। डीडीयू से पहले वह दक्षिण अमेरिका में गुयाना विश्वविद्यालय और फिजी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में भी शिक्षण कार्य कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी आदि ने बधाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed