फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramlila Committee Birdghat, Bengali Samiti, and NE Railway Durga Puja Committee held a joint press conference.

Gorakhpur News: सात अक्तूबर से शुरू होगी बर्डघाट की रामलीला, राघव शक्ति मिलन 21 को

Mon, 05 Oct 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ramlila Committee Birdghat, Bengali Samiti, and NE Railway Durga Puja Committee held a joint press conference.
-रामलीला कमेटी बर्डघाट, बंगाली समिति व एनई रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी ने की संयुक्त प्रेसवार्ता
विज्ञापन

-कमेटी के सदस्यों ने कहा, 21 को होगी विजयादशमी की पूजा, दशमी पूजा के बाद निकलेगी प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा
-26 अक्तूबर को होगा श्रीराम राज्याभिषेक, 25 को निकलेगी श्रीराम-भरत मिलाप शोभायात्रा



गोरखपुर। बर्डघाट की 164वीं रामलीला सात अक्तूबर से शुरू होगी। रामलीला कमेटी बर्डघाट, बंगाली समिति और एनई रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी की संयुक्त प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि 21 अक्तूबर को विजयादशमी की पूजा के साथ रावण वध और राघव शक्ति मिलन का आयोजन होगा। दशमी पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। 25 अक्तूबर को श्रीराम-भरत मिलाप शोभायात्रा और 26 को श्रीराम राज्याभिषेक होगा।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से रामलीला महोत्सव सात अक्तूबर से शुरू होगा। रामलीला में सात अक्तूबर को शिव-सती संवाद, नारद मोह और रावण जन्म की लीला से शुरुआत होगी। 10 अक्तूबर को राम बरात शोभायात्रा निकलेगी। यह रामलीला मैदान से शुरू होकर नार्मल तिराहा, पांडेयहाता, घंटाघर, रेती चौक, नखास, बक्शीपुर, चौराहिया गोला, लालडिग्गी चौक, मदरसा चौक, हिंदी बाजार, बसंतपुर तिराहा और श्रीराम चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। 11 को राम वन गमन यात्रा हिंदी बाजार से शुरू होगी।
विज्ञापन


21 अक्तूबर को रावण वध के बाद श्रीराम अपनी सेना के साथ रामलीला मैदान से श्रीराम चौक होते हुए बसंतपुर तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचेंगे। यहां मां शक्ति की आरती के साथ राघव शक्ति मिलन होगा। 25 को राम-भरत मिलाप शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर, घासी कटरा से शुरू होकर मिर्जापुर चौक, लालडिग्गी, मदरसा चौक, हिंदी बाजार, बसंतपुर तिराहा और श्रीराम चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के महामंत्री हरिद्वार वर्मा ने बताया कि हम सभी ने प्रशासन से रामलीला मैदान और शोभायात्रा मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा रामलीला मैदान में अस्थायी पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। नगर निगम से मैदान में मंच, हॉल और दर्शक दीर्घा की प्रतिदिन सफाई, चूना छिड़काव और शोभायात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। विद्युत विभाग से 15 फीट ऊंचे रथ के आवागमन को देखते हुए शोभायात्रा मार्ग के बिजली के तारों को पर्याप्त ऊंचाई पर करने की मांग की गई है।
----
बंगाली समिति 16 अक्तूबर से मनाएगी 119वां दुर्गा पूजा उत्सव
गोरखपुर। बंगाली समिति दुर्गाबाड़ी इस वर्ष भी दुर्गा पूजा तथा वार्षिक शारद उत्सव का आयोजन कर रही है। यह समिति का 119वां उत्सव होगा, जो 16 से 21 अक्तूबर तक दुर्गाबाड़ी में चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत 16 अक्तूबर को पंचमी पूजा और कलश स्थापना के साथ होगी। 17 को षष्ठी पूजा होगी। 18 को सप्तमी पूजा। 19 को महाष्टमी पूजा होगी । 20 को महानवमी पूजा होगी। उत्सव का समापन 21 अक्तूबर को महा दुर्गा पूजा और दशमी पूजा के साथ होगा, जो सुबह 11:26 बजे से 12:14 बजे तक चलेगी। समिति के अध्यक्ष डाॅ. अमर नाथ चटर्जी ने बताया कि राघव शक्ति मिलन 21 अक्तूबर को होगा। माता की प्रतिमा 21 अक्तूबर को विसर्जन के लिए प्रस्थान करेगी।


-एनई रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी मनाएगी 79वां दुर्गाोत्सव
गोरखपुर। एनई रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी, जो 1948 में स्थापित हुई थी, इस वर्ष अपना 79वां दुर्गाोत्सव 16 से 22 अक्तूबर तक आयोजित कर रही है। यह उत्सव एनई रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल, जटेपुर रेलवे काॅलोनी के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। संगठन के सचित देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 16 को शाम 6:30 बजे दुर्गोत्सव का उद्घाटन देवी आमंत्रण, पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी। 17 को महासप्तमी पूजा और रात्रि नौ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 18 को महासप्तमी अधिवास पूजा के बाद महाअष्टमी और रात्रि नौ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 को महाअष्टमी पूजा और रात्रि नौ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसी दिन सुबह 7:26 से 8:14 बजे तक संधिपूजा भी होगी। 20 को सुबह 9:31 तक महानवमी पूजा और रात्रि नौ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्धारित हैं। 21 को सुबह 10:41 से महादशमी पूजा और पूर्वाह्न 11:30 बजे से मातृशक्ति की ओर से सिंदूर खेला होगा। शाम चार बजे से विसर्जन शोभा यात्रा के साथ राजघाट पर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। उत्सव का समापन 22 अक्तूबर को शाम 6:30 बजे से शांति जल सह विजया सम्मेलन के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed