फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramesh, Shahab and Chandrabhan will contest executive elections from SP

Gorakhpur News: सपा से रमेश, शहाब और चंद्रभान लड़ेंगे कार्यकारिणी चुनाव

Tue, 13 Aug 2024 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ramesh, Shahab and Chandrabhan will contest executive elections from SP
- भाजपा आज करेगी प्रत्याशियों की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार को होने वाली बोर्ड की बैठक एक दिन के लिए टाल दी गई है। अब यह बैठक बुधवार को होगी। अचानक बैठक निरस्त होने पर समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराई है। सपा की ओर से रमेश, शहाब अंसारी और चंद्रभान प्रजापति कार्यकारिणी का चुनाव लड़ेंगे।
समाजवादी पार्टी पार्षद दल के नेता अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई पार्टी पार्षदों की बैठक में सर्वसम्मति से इन तीनों वरिष्ठ पार्षदों के कार्यकारिणी चुनाव लड़ने का फैसला हुआ। वहीं भाजपा की ओर से नामों की घोषणा मंगलवार की देर शाम तक होने की उम्मीद है। इसे लेकर सोमवार की शाम पांच बजे बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में हुई 48 भाजपा पार्षदों की बैठक हुई। लेकिन नाम की चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, पवन त्रिपाठी, राजेश कुमार, बबलू गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल निर्वाचन की तैयारी कर रहे हैं। वहीं विश्वजीत त्रिपाठी सोनू ने भी दावेदारी की है। उनका कहना है कि पहले साल की कार्यकारिणी में उन्होंने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था। अब वह भाजपा में है। ऐसे में उन्हें पार्टी से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed