{"_id":"63edecb720658ad3330c2a45","slug":"rajghat-police-caught-two-with-smack-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिता के अवैध कारोबार में बेटा बना सारथी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिता के अवैध कारोबार में बेटा बना सारथी, दो गिरफ्तार
Thu, 16 Feb 2023 02:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:13 PM IST
सार
मनोज का पिता नुकुल लंबे समय से अवैध पदार्थों की तस्करी करता है। पूछताछ के आधार पर इस मामले में भी पुलिस ने उसे आरोपी बनाते हुए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर स्मैक आ कहां से रहा है?
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अवैध मादक पदार्थों के सरगना नुकुल निषाद के बेटे मनोज को उसके साथी जयहिंद के साथ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 18.5 ग्राम स्मैक, 5060 रुपये, बाइक बरामद कर ली है।
मनोज का पिता नुकुल लंबे समय से अवैध पदार्थों की तस्करी करता है। पूछताछ के आधार पर इस मामले में भी पुलिस ने उसे आरोपी बनाते हुए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर स्मैक आ कहां से रहा है? इसकी मानीटरिंग खुद एसपी सिटी कर रहे हैं।
पकड़े गए आरोपी मनोज निषाद अमरुदमंडी और जयहिंद अजवनिया का निवासी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए तस्करों के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि ऑपरेशन अमरुद मंडी के तहत पुलिस गश्त पर थी।
विज्ञापन
इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया और फिर तलाशी में उनके पास से स्मैक बरामद हो गया।
पूछताछ में मनोज ने बताया कि पिता नुकुल ने उसे स्मैक एक युवक के पास पहुंचाने के लिए दिया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।