फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   weather update Rain may be will be start in Gorakhpur

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में अभी दो दिन पड़ेगी प्रचंड गर्मी, फिर बूंदाबांदी के आसार

Mon, 12 Jun 2023 02:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jun 2023 02:34 PM IST
सार

सुबह नौ बजे के बाद से ही तेज धूप हो गई और दोपहर में जिन सड़कों पर चहल-पहल रहती है वहां सन्नाटा पसर गया। लोग जरूरी कामों से ही घर से बाहर निकले। ज्यादातर लोग तीखी धूप से बचने के लिए गमछा व टोपी लगाए रहे। उमस व धूप से पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे।

विज्ञापन
weather update Rain may be will be start in Gorakhpur
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौसम की मार अब लोगों पर भारी पड़ने लगी है। तीन दिनों से तपिश भरी गर्मी व तीखी धूप ने हर किसी को बेचैन कर दिया है। फिलहाल इससे राहत मिलने की संभावना भी नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन तक प्रचंड गर्मी सहने के लिए तैयार रहना होगा, इसके बाद बूंदाबांदी होगी और मौसम के खुशनुमा होने के आसार हैं।
विज्ञापन


रविवार को तेज धूप और गर्म हवा के चलते लोग परेशान हो गए। सुबह नौ बजे के बाद से ही तेज धूप हो गई और दोपहर में जिन सड़कों पर चहल-पहल रहती है वहां सन्नाटा पसर गया। लोग जरूरी कामों से ही घर से बाहर निकले। ज्यादातर लोग तीखी धूप से बचने के लिए गमछा व टोपी लगाए रहे। उमस व धूप से पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: उफ! ये आषाढ़ की गर्मी: पांव भी जले और शरीर भी, बचकर रहे वरना होंगे बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 41.6 व न्यूनतम 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को हीट वेब यानी प्रचंड गर्मी की संभावना जताई है। इसके बाद 14 व 15 जून को दो दिन बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed