{"_id":"5e567e118ebc3ef38f60eabf","slug":"railways-will-recycle-1-5-lakh-liters-of-water-daily-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: रोजाना डेढ़ लाख लीटर पानी रिसाइकल करेगा रेलवे, जल संरक्षण की दिशा में उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: रोजाना डेढ़ लाख लीटर पानी रिसाइकल करेगा रेलवे, जल संरक्षण की दिशा में उठाया ये कदम
Thu, 27 Feb 2020 02:16 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:16 AM IST
सार
- लगाएगा तीन वाटर रिसाइकलिंग प्लांट
- 50 हजार क्षमता वाले एक प्लांट का ट्रायल सफल
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। (File)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल संरक्षण की दिशा में रेलवे ने कदम बढ़ाया है। ट्रेनों की धुलाई में होने वाली पानी की बर्बादी को रोकने के लिए रेलवे तीन वाटर रिसाइकलिंग प्लांट लगाने जा रहा है। इससे रोजाना डेढ़ लाख लीटर पानी को रिसाइकल कर फिर इस्तेमाल योग्य बनाया जाएगा। न्यू वाशिंग पिट पर एक प्लांट लगाकर सफल ट्रायल कर लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेनों की धुलाई में गोरखपुर में ही रोजाना डेढ़ से दो लाख लीटर पानी इस्तेमाल होता है। रेलवे की योजना के मुताबिक 50-50 हजार लीटर प्रति दिन शोधन क्षमता के तीन वाटर रिसाइकलिंग प्लांट न्यू वाशिंग पिट, पुराने वाशिंग पिट और चारफाटक वाशिंग पिट पर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
एक प्लांट न्यू वाशिंग पिट पर लगा दिया गया है। बाकी दो प्लांट भी जल्द लगाए जाएंगे। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ये प्लांट जल संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाएंगे। इनसे ट्रेनों की धुलाई में व्यर्थ जाने वाले पानी को दोबारा इस्तेमाल योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन