फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railways will install special coaches in trains for Nepal People

नेपाल से मधुर रिश्तों को रेलवे ने दिया खास तवज्जों, अब नेपालियों के लिए लगेगा स्पेशल कोच

Sat, 16 Jan 2021 07:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jan 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Railways will install special coaches in trains for Nepal People
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

नेपाल से मधुर रिश्तों को तवज्जो देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने अब वहां के नागरिकों के लिए ट्रेनों में स्पेशल कोच लगाने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन में यह सुविधा शुरू भी कर दी है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा नेपाली श्रमिकों एवं नागरिकों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के क्रम दिनांक 08 एवं 10 जनवरी 2021 को गोरखपुर- कोचुवेली सुपरफास्ट त्यौहार विशेष गाड़ी में लगाए गए विशेष कोच (फुल टैरिफ रेट) द्वारा कुल 200 यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि यात्रा में एर्नाकुलम जाने के लिए यात्रियों को बढ़नी स्टेशन से गोरखपुर जंक्शन स्टेशन आगमन पर स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय में विश्राम की सुविधा प्रदान करने के साथ यात्रियों को खानपान आवश्यकताओं को भुगतान के आधार पर विभागीय खानपान इकाई द्वारा प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग के आधार पर भारत के विभिन्न स्टेशनों के लिए विशेष कोच आगे भी बुक किए जाएंगे। नेपाली नागरिकों को भारत के विभिन्न राज्यों तक पहुंचाने के लिए नेपाल से बसों द्वारा यात्रा करनी पड़ती थी। जिसमें अत्याधिक यात्रा समय लगता था तथा यात्री किराया भी अधिक लगता था।


लखनऊ मंडल प्रशासन द्वारा भारत-नेपाल मैत्रीय संबंधों को बढ़ाने की दिशा में भारत के विभिन्न राज्यों में कार्य कर रहे नेपाली श्रमिकों को उनके गंतव्य कार्यक्षेत्रों में सड़क परिवहन की तुलना में भारतीय रेल द्वारा तेज, आरामदायक, सुरक्षित और कम खर्चे पर यात्रा सुनिश्चित करने के मकसद से एक नवीन पहल की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed