फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railways will again run Bandra Terminus-Gorakhpur-Dahanu Road bi-weekly.

Gorakhpur News: सप्ताह में 2 दिन चलेगी बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी, उज्जैन जाना होगा आसान- देखें शेड्यूल

Sat, 24 Aug 2024 03:21 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
Railways will again run Bandra Terminus-Gorakhpur-Dahanu Road bi-weekly.
ट्रेन( सांकेतिक) - फोटो : Istock
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग को देखते हुए पूर्व से चलाई जा रही 09043/09044 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-दहानू रोड द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बान्द्रा टर्मिनस से 31 दिसंबर 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को व गोरखपुर से एक जनवरी 2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को किया जायेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 09043 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 31 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को बान्द्रा टर्मिनस से 00.05 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 00.41 बजे, पालघर से 01.38 बजे, दहानू रोड से 02.02, वापी से 02.43, वलसाड से 03.08 बजे, उधना से 04.10, सूरत से 04.30, सायन से 04.45, भरूच से 05.18, वडोदरा से 06.37 बजे, गोधरा से 07.49 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, नागदा से 11.22, उज्जैन से 12.45, संत हरदाराम नगर से 15.45 बजे, बीना से 18.25, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 21.10, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 01.15 बजे, लखनऊ से 03.25 बजे, बाराबंकी से 04.32 बजे, गोंडा से 05.35, मनकापुर से 06.12, बस्ती से 07.02 बजे तथा खलीलाबाद से 07.52 बजे छूटकर गोरखपुर 09.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


 

Railways will again run Bandra Terminus-Gorakhpur-Dahanu Road bi-weekly.
महाकाल उज्जैन - फोटो : istock
वापसी यात्रा में 09044 गोरखपुर-दहानू रोड द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी एक जनवरी, 2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को गोरखपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 13.49 बजे, बस्ती से 14.27 बजे, मनकापुर से 15.22, गोंडा से 16.05, बाराबंकी से 17.25, लखनऊ से 18.40, कानपुर सेंट्रल से 21.40 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 02.10 बजे, बीना से 04.40, संत हरदाराम नगर से 08.05, उज्जैन से 10.50 बजे, नागदा से 12.20 बजे, रतलाम से 13.15 बजे, गोधरा से 16.12 बजे, वडोदरा से 17.40, भरूच से 18.32 बजे, सायण से 19.12 बजे, सूरत से 20.00 बजे, उधना से 20.09, वलसाड से 20.57 बजे तथा वापी से 21.19 बजे छूटकर दहानू रोड 22.30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार व एसएलआर डी के दो कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed