{"_id":"624e7b88c4671234bb36cf7b","slug":"railways-update-run-summer-special-trains-according-to-demand-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: यात्रियों की मांग के हिसाब से चलाएं ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें, कंबल एवं चादर खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: यात्रियों की मांग के हिसाब से चलाएं ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें, कंबल एवं चादर खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश
Thu, 07 Apr 2022 11:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों के समय पालन में सुधार लाएं, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। यात्रियों की मांग के अनुसार ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाएं। सभी ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से चादर, कंबल उपलब्ध कराई जाए और आवश्यकतानुसार कंबल एवं चादर खरीदने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। ये बातें पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने कहीं। वह बुधवार को महाप्रबंधक सभा कक्ष में यात्री सुविधाओं की समीक्षा कर रहे थे।
महाप्रबंधक ने रेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ते तापमान को ध्यान में रखकर ग्रीष्मकालीन सावधानियां अपनाईं जाएं। अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में रेल मदद एवं सीपी ग्राम पर प्राप्त जन परिवादों के शीघ्र निस्तारण में पूर्वोत्तर रेलवे, संपूर्ण भारतीय रेलवे पर प्रथम स्थान पर है।
प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने बताया कि अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम के नौ मॉड्यूल आरंभ कर दिए गए हैं। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी सुविधा हो रही है। समीक्षा बैठक के दौरान संरक्षा मद, समयपालन, माललदान, ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन, खर्चों पर नियंत्रण, रेल खंडो एवं लूप लाइन की गति बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक डीके सिंह, प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित रहे।