{"_id":"5feb030dcc3b95530c24b365","slug":"railways-gift-of-digital-calendar-for-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नए साल पर डिजिटल कैलेंडर की सौगात, देख सकेंगे 20 साल की तिथियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नए साल पर डिजिटल कैलेंडर की सौगात, देख सकेंगे 20 साल की तिथियां
Tue, 29 Dec 2020 03:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Dec 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रेलवे में पहली बार डिजिटल कैलेंडर की सौगात रेल कर्मियों को मिलने जा रही है। अब वह अपने मोबाइल पर ही 20 सालों की तिथियां देख सकेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने इस डिस्टल कैलेंडर का लोकार्पण किया और इसे रेल कर्मियों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया।
रेलवे बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे सहित देश के सभी क्षेत्रीय रेलवे में अब कैलेंडर और टेबल कैलेंडर की छपाई बंद कर दी गई है। ऐसा कोविड-19 को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के इस निर्णय से जहां एक तरफ आर्थिक बचत होगी , वही रेल कर्मियों के लिए अपने अवकाश और तिथियों के बारे में जानकारी हासिल करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन