{"_id":"646ee5de4fa03dcd340a43c3","slug":"railway-worker-strangled-to-death-in-gorakhpur-2023-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में रेलकर्मी की गला रेतकर हत्या: पत्नी के लिए बनवाया था आलीशान मकान, उसी पर कत्ल का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में रेलकर्मी की गला रेतकर हत्या: पत्नी के लिए बनवाया था आलीशान मकान, उसी पर कत्ल का आरोप
Thu, 25 May 2023 08:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 May 2023 08:30 PM IST
सार
दिग्विजय नगर में रेलवे कर्मचारी अफरोज अंसारी अपनी पत्नी के संग ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। ऊपरी मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर में रेलकर्मी की गला रेतकर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के दिग्विजयनगर में बुधवार रात दो बजे के करीब रेलकर्मी अफरोज (50) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि 25 साल की पत्नी शादिया ने प्रेमी और किराएदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने रेलकर्मी के भाई जावेद की तहरीर पर पत्नी शादिया, किराएदार अरसद, अभिषेक चौधरी व अन्य दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस, पत्नी समेत दस किराएदारों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। उधर, हत्या की सूचना पर भाई जब कमरे में पहुंचा तो रेलकर्मी की लाश के बगल में ही उसकी पत्नी सोई मिली। उसने घटना के बारे में कुछ भी जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के जटेपुर उत्तरी के निवासी मोहम्मद अफरोज रेलवे के सीडीओ कार्यालय में सीनियर टेक्नीशियन थे। उन्होंने एक मकान दिग्विजयनगर में भी बनाया है। छह महीने पहले उन्होंने एक महिला से कोर्ट मैरिज कर ली और उसके साथ नए मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। ऊपर के चार फ्लोर पर बने लगभग 10 कमरों में किराएदार रहते थे। बुधवार की रात में मोहम्मद अफरोज और शादिया अपने कमरे में थे।
विज्ञापन
अफरोज के भाई जावेद अंसारी ने बताया कि रात 2.15 बजे एक किराएदार ने उन्हें फोन करके भाई की हत्या की जानकारी दी। वह अपने अन्य भाइयों के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां कमरे में फर्श पर खून से लथपथ भाई की लाश पड़ी थी। उनकी गला रेतकर बर्बरता पूर्वक हत्या की गई थी।
उधर, सूचना के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, सीओ कोतवाली जगत कन्नौजिया, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी जब्त कर लिया है।