{"_id":"63201e30de8732250641e454","slug":"railway-will-build-new-bridge-on-banks-of-ramgarh-tal-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रामगढ़ताल के किनारे रेलवे बनवाएगा नया पुल, अक्तूबर से शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रामगढ़ताल के किनारे रेलवे बनवाएगा नया पुल, अक्तूबर से शुरू होगा काम
Tue, 13 Sep 2022 05:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Sep 2022 05:03 PM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य अभियंता रवींद्र मेहरा ने बताया कि कैंट स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में एक नया रेल पुल बनना है। शीघ्र ही इस पुल का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
रामगढ़ताल
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल की उत्तर दिशा में रेलवे एक और नया पुल बनवाएगा। यह पुल गोरखपुर जंक्शन से कैंट स्टेशन के बीच तीसरी लाइन को जोड़ेगा। इसे कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक व दो से सीधा जोड़ दिया जाएगा, जिससे ट्रेनों को पटरी नहीं बदलनी पड़ेगी, वे सीधे इस पुल से होकर चलेंगी।
विज्ञापन
डोमिनगढ़ से कैंट स्टेशन होकर कुसम्हीं तक 21.15 किमी लंबी तीसरी लाइन बिछाई जा रही है। इसके बनने से आउटर पर ट्रेने खड़ी नहीं होंगी। मालगाड़ियां भी बिना रुके गंतव्य को रवाना हो जाएंगी। पिछले बजट में तीसरी लाइन के लिए 105 करोड़ रुपये मिले थे। जिसके बाद काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब 62 करोड़ रुपये और मिले हैं। पिछले दिनों पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया था। जिसमें कार्य को तेज करने का निर्देश दिया था। रेलवे की परियोजना के मुताबिक रामगढ़ताल के किनारे 36 मीटर लंबाई में नया रेल पुल बनेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
छह महीने में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। खास बात यह है कि यह तीसरी लाइन का पुल होगा और इससे होकर ट्रेनें सीधे प्लेटफॉर्म एक व दो से होकर आगे निकल जाएंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य अभियंता रवींद्र मेहरा ने बताया कि कैंट स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में एक नया रेल पुल बनना है। शीघ्र ही इस पुल का निर्माण शुरू होगा।