{"_id":"6225a68980f2024c4a23d57d","slug":"railway-update-add-extra-coaches-in-trains-which-overcrowded","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अपडेट: जिन ट्रेनों में भीड़ ज्यादा, उनमें लगाएं अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अपडेट: जिन ट्रेनों में भीड़ ज्यादा, उनमें लगाएं अतिरिक्त कोच
Mon, 07 Mar 2022 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:00 PM IST
सार
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने रविवार को बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान फील्ड में होने वाली विफलताओं को केस स्टडी के रूप में कोर्स में शामिल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी ने निर्देश दिया है कि जिन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अधिक है, उनमें जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त कोच लगाए जाएं। पार्सल यातायात को बढ़ावा देने के लिए ‘डोर टू डोर’ डिलीवरी योजना बनाकर क्रियान्वित किया जाए।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सभागार में रेल राजस्व बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजस्व में वृद्धि के लिए बैठक में आए सुझावों को जमीन पर क्रियान्वयन का निर्देश दिया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने कहा कि रेल राजस्व में वृद्धि के लिए आए सुझावों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से रेल राजस्व बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में पूर्वोत्तर रेलवे पर बिना टिकट यात्रियों के विरुद्ध चलाए जा रहे टिकट जांच अभियान से अब तक 89 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन
इस वित्त वर्ष के अंत तक 100 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। पार्सल हैंडलिंग के लिए अतिरिक्त स्टेशनों को चिह्नित किया जा रहा है। इस दौरान अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल, सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
फील्ड की विफलताओं को केस स्टडी बनाएं
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने रविवार को बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान फील्ड में होने वाली विफलताओं को केस स्टडी के रूप में कोर्स में शामिल करने का निर्देश दिया।