{"_id":"5f9c6c858ebc3e9c0873e2c0","slug":"railway-union-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp371421356","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भत्ता नहीं मिला तो रात 10 से सुबह छह बजे तक नहीं चलाएंगे ट्रेन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भत्ता नहीं मिला तो रात 10 से सुबह छह बजे तक नहीं चलाएंगे ट्रेन’
विज्ञापन

गोरखपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने केंद्रीय टीम के आह्वान पर शुक्रवार को ब्लैक डे मनाया। इस दौरान रनिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर ट्रेन चलाई। सैकड़ों की संख्या में संघ के कर्मचारियों ने लॉबी पर सभा कर अपना विरोध प्रकट किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष जगनारायण साह ने कहा कि अगर नाइट ड्यूटी का भत्ता नहीं मिलेगा तो रनिंग स्टाफ रात (10 से सुबह छह बजे तक) में चलने वाली गाड़ियों का संचालन नहीं करेंगे। संगठन को मजबूर होकर रेल रोको आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कहा कि 55 वर्ष पर जबरिया सेवानिवृत्ति, डीए को फ्रीज करना और निजीकरण को समाप्त करने की मांग की गई थी। किसी भी मांग पर सकारात्मक पहल रेल प्रशासन ने नहीं की है। सभा में विनय शर्मा, सत्यनारायण, मनोज मिश्रा, शिवपूजन वर्मा, कृष्ण कुमार, प्रदीप, कुमार, सत्य नारायण गुप्ता, सुजीत राय, विश्वनंदन तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद मौर्या और पंकज उपस्थित थे। ब्यूरो