{"_id":"5fa1b9928ebc3e9bb604e987","slug":"railway-union-election-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3719391111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में छूटे रेलकर्मियों के नाम, यूनियन ने की आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में छूटे रेलकर्मियों के नाम, यूनियन ने की आपत्ति
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे के मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में सुधार के लिए रेलकर्मियों के अलावा संगठनों ने भी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। मंगलवार को आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन था। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) और पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) की ओर से प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी को पत्र लिखकर छूटे हुए नामों को सूची में दर्ज कराने और कर्मचारियों की सूची कार्यालय के अनुसार उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
पीआरकेएस के महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि पत्र लिखकर 30 सितंबर 2020 तक नियुक्त सभी कर्मचारियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की मांग की गई है। कई मंडलों से सूचना मिली है कि करीब 100 से ज्यादा नए रेलकर्मी का नाम नहीं है। नए रेलकर्मियों का भी नाम क्रम संख्या, वोटर आईडी संख्या के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इसके अलावा सभी कर्मचारियों का परिचय पत्र तत्काल बनवाने, स्थानांतरित होने वाले रेलकर्मियों का नाम उनके नए कार्यस्थल के अनुसार दर्ज कराने की मांग की गई है।
वहीं नरमू के संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि मतदाता सूची में कई विभागों के रेलकर्मियों के नाम छूट गए हैं। आपत्ति दर्ज कराकर उन नामों को सूची में दर्ज कराने की मांग की गई है। इसके अलावा कार्यालय के अनुसार कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
पीआरकेएस ने चुनाव में रेलकर्मियों से मांगा समर्थन
गोरखपुर। रेलवे में मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव को लेकर मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने रेलवे वर्कशाप, दफ्तरों में जाकर सभा की और कर्मचारियों से समर्थन मांगा। संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया। संयुक्त महामंत्री एवं प्रवक्ता एके सिंह ने बस्ती, मुंडेरवां, चुरेब और खलीलाबाद में ट्रैक मेंटेनर, प्वाइंट्स मैन, सहायक स्टेशन मास्टर, सफाई कर्मियों से कहा कि रात्रिकालीन ड्यूटी पर भत्ते के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।इस दौरान डीके तिवारी, आरपी भट्ट, रामकृपाल शर्मा, मनोज कुमार द्विवेदी, दयाशंकर चौधरी, बीएन राय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो