फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway transport

Gorakhpur News: नंदानगर क्रासिंग के पास से शुरू हुआ यार्ड रिमाडलिंग का कार्य

Tue, 08 Aug 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
railway transport
गोरखपुर। कुसम्ही-कैंट स्टेशन के बीच बिछाई जा रही तीसरी लाइन के लिए यार्ड रिमाडलिंग का कार्य सोमवार से शुरू हो गया। नंदानगर क्रासिंग के आगे से यह कार्य आरंभ हुआ है। 30 अगस्त तक चलने वाले इस कार्य के चलते गोरखपुर स्टेशन से गुजरने वाली 21 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके अलावा 12 जोड़ी ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


बैतालपुर से खलीलाबाद के बीच तीसरी रेल लाइन का निर्माण होना है। पहले चरण में अभी कुसम्ही से गोरखपुर कैंट तक लाइन बिछाने का काम हुआ है। अब इस लाइन को मेन लाइन के समांतार चालू करने के लिए इसे सिग्नल सिस्टम से जोड़ने काम चल रहा है। इस प्री नान इंटरलाकिंग कार्य की शुरूआत सोमवार को नंदानगर क्रासिंग के पास हुआ। पटरियाें को जोड़ने व अन्य अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए पूरे दिन अफसर वहां जमे रहे। कैंट स्टेशन पर भी इसके लिए जरूरी कार्य शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीसरी लाइन चालू हो जाने पर गोरखपुर से देवरिया और गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी। इसलिए गोरखपुर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। निर्धारित समय से काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed