फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway news update: Anupam Sharma will take over as General Manager of North Eastern Railway

रेलवे अपडेट: अनुपम शर्मा संभालेंगे पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार, यहां पढ़ें रेलवे से जुड़ी खास जानकारी

Sat, 01 Jan 2022 03:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jan 2022 03:50 PM IST
सार

विनय कुमार त्रिपाठी के रेलवे बोर्ड का चेयरमैन बन जाने के बाद बोर्ड ने अनुपम शर्मा को पूर्वोत्तर रेलवे की भी जिम्मेदारी सौंप दी है।

विज्ञापन
Railway news update: Anupam Sharma will take over as General Manager of North Eastern Railway
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। वह शनिवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। विनय कुमार त्रिपाठी के रेलवे बोर्ड का चेयरमैन बन जाने के बाद बोर्ड ने अनुपम शर्मा को पूर्वोत्तर रेलवे की भी जिम्मेदारी सौंप दी है।

विज्ञापन

जीएम ने दी प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक को विदाई

महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह को विदाई दी। इस दौरान उन्होंने समापक राशि का प्रपत्र, गोल्ड प्लेटेड मेडल और सेवा प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक डीके सिंह सहित समस्त विभागाध्यक्ष और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

गोरखपुर से चलने वाली दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से बनकर चलने वाली दो ट्रेनों में विभिन्न तिथियों से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार एक से 31 जनवरी तक 12571/12572 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा 12595/12596 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महाप्रबंधक ने किया डिजिटल कैलेंडर का उदघाटन

पूर्वोत्तर रेलवे का वर्ष 2022 का कैलेंडर भी डिजिटल होगा। महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के डिजिटल कैलेण्डर-2022 का विमोचन किया। कोविड काल में पूर्वोत्तर रेलवे का कैलेंडर भी डिजिटल प्लेटफार्म पर आ गया है। यह कैलेंडर पूर्वोत्तर रेलवे के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed