फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway Employees Association 10 demands discussed in foundation day program

रेल कर्मचारी एसोसिएशन: स्थापना दिवस कार्यक्रम में 10 मांगों पर हुई चर्चा

Sun, 29 Aug 2021 09:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Aug 2021 09:43 AM IST
सार

संगठन के मंडल मुख्यालय गोरखपुर के अध्यक्ष हरिदयाल यादव ने कहा कि ओबीसी कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
Railway Employees Association 10 demands discussed in foundation day program
रेलवे स्टेशन के डीजल लॉबी पर धरने पर बैठे लोको पायलट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन के 24वें स्थापना दिवस पर संगठन के जोनल कार्यालय में 10 मांगों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने सरकार से इन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि व ओबीसी फेडरेशन, नई दिल्ली के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एसएन मौर्या ने कहा कि ओबीसी कर्मचारियों को सतर्क, सबल और संगठित होकर अपनी मांग को आवाज देने की जरूरत है। संगठन के मंडल मुख्यालय गोरखपुर के अध्यक्ष हरिदयाल यादव ने कहा कि ओबीसी कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को जयचंद यादव, रामधीर यादव, अंबिका यादव, रामसांवर यादव, गोरख यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान रणजीत यादव, पीके सिंह, अभिनव चौधरी, यादव राज यादव, राजीव जायसवाल, अशोक सिंह, कुसुम चौहान, जगदीश यादव, त्रिलोकी यादव, रमेश, अशोक, अनिल, ओमनरायण मौर्या, विजय प्रताप यादव, डीसी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थापना दिवस कार्यक्रम में इन मांगों पर हुई चर्चा
1- अभी मंडल कमीशन की 40 में से केवल दो सिफारिशों को लागू किया गया है। शेष सिफारिशों को भी तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
2- एससी/एसटी की भांति ओबीसी रेल कर्मचारियों को भी पदोन्नति में आरक्षण दिया जाए।
3- ओबीसी कर्मचारियों को भी परीक्षा से पूर्व प्रशिक्षण की सुविधा दी जाए।
4- ओबीसी बैकलॉग भरने के लिए वर्ष 1997 से गणना कराई जाए तथा रिक्त पदों को मुहिम चलाकर भरा जाए।
5- जोनल अध्यक्ष/जोनल महामंत्री एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं मंत्री को अधिकारी क्लब की सदस्यता प्रदान की जाए।
6- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दुर्घटना बीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाए तथा उसी के अनुसार कटौती हो।
7- गैंगमैन हेतु लाइन में गैंगहट बनाया जाए।
8- नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।
9- ओबीसी का क्रीमीलेयर समाप्त किया जाए।
10- सभी प्रतिष्ठानों में 27 प्रतिशत आरक्षण को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed