फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway employee protest for promation issues

रेलवे : नहीं हो रही पदोन्नति, कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2020 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
railway employee protest for promation  issues
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में पदोन्नति के लिए आयोजित जनरल डिपार्टमेंटल कंपटेटिव एग्जामिनेशन (जीडीसीई) में भाग ले चुके अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने रेलवे प्रशासन पर पदोन्नति के नाम पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। कहा कि परीक्षा के दो वर्ष बाद भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई है। अभ्यर्थियों ने प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यथाशीघ्र पदोन्नति की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को 20 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए स्टेशन मास्टर, गार्ड और टीटीई आदि के पदों पर पदोन्नति के लिए 2018 में ही विभागीय परीक्षा हुई थी। दो वर्ष से अधिक हो गए लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ जबकि कई ग्रुप की पदोन्नति कर दी गई है। परीक्षा पास करने के बाद भी अभ्यर्थी रेल लाइनों और दफ्तरों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर कार्य करने को मजबूर हैं। इसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

यदि रेलवे प्रशासन ने जल्द पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो अभ्यर्थी मुख्यालय गोरखपुर के अलावा लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल कार्यालयों पर भी प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में नवीन, विमलेश, सतीश रजनीकांत, अजीत, विशाल, देवानंद, रवि, विवेक, सौरव, विकास , प्रदीप, प्रहलाद, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed