फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway employee molested teenager in Deoria

देवरिया: रेल कर्मचारी ने किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, परिजनों को खिलाया नशीला पदार्थ

Sun, 21 Mar 2021 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Mar 2021 02:52 PM IST
सार

  • दक्षिणी रेलवे कॉलोनी में बेहोशी की हालत में मिली किशोरी

विज्ञापन
Railway employee molested teenager in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भटनी में पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद रेल कर्मचारी ने एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


किशोरी बेहोशी की हालत में रविवार सुबह दक्षिणी रेलवे कॉलोनी के विश्राम कक्ष के पास झाड़ियों में मिली। उसका हाथ-पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। किशोरी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पीड़िता से मिल घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले की रहने वाली महिला भटनी रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। वह अपनी 14 वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटे के साथ दक्षिणी रेलवे कॉलोनी में रहती है। शनिवार रात में पूरा परिवार भोजन के बाद सोने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की नींद करीब रात में 1 बजे खुली तो उसकी बेटी गायब मिली। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिलने पर उसने जीआरपी और भटनी पुलिस को इसकी जानकारी दिया। लेकिन पुलिस ने सुबह आने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। थक हार कर उसने रेल अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।

रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे विश्राम कक्ष के पास झाड़ियों में बेहोशी के हालत में किशोरी को लोगों ने देखा। आरोपी रेल कर्मचारी गोरखपुर में कार्यरत है। जीएम के निरीक्षण में उसकी ड्यूटी भटनी रेल विश्राम कक्ष में लगाई गई थी।


रेलवे की जांच में आरोपी आधी रात को किशोरी को विश्राम कक्ष में लाया था। घटना के बाद से आरोपी रेल कर्मचारी मौके से फरार है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed